देश

Lok Sabha Elections-2024: 15 मार्च से पहले चुनाव आयोग तारीखों को लेकर कर सकता है घोषणा, राजनीतिक दलों की तैयारी तेज

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आई है कि, 15 मार्च को चुनाव आयोग तारीखों को लेकर घोषणा कर सकता है. तो दूसरी ओर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और लगातार पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है. राहुल गांधी कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हैं. इसी क्रम में तीसरी बार वाराणसी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज पीएम काशी पहुंचेंगे और काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे.

वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 5 बड़े चेहरों समेत 39 नाम तय किए गए हैं. यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकार है. अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. तो दूसरी ओर बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन लगभग पूरा हो चुका है. महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी की अहम बैठक देर रात तक चली. गृहमंत्री अमित शाह के घर चली इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, दोनों डिप्टी सीएम यानी देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अजित पवार भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-UP Politics: कहीं विरोधियों के समीकरण पर भारी न पड़ जाए बसपा की सोशल इंजीनियरिंग! गठबंधन को लेकर मायावती ने की अब ये बड़ी घोषणा

7 चरणों में हो सकता है चुनाव

वहीं खबर सामने आ रही है कि, 2019 को लोकसभा चुनावों की तर्ज पर ही इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव कराए जा सकते हैं. खबर है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए वोटिंग हो सकती है. हालांकि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आंकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आंकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग की टीम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के दौरे पर है. जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे. इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है.

AI की हो सकता है इस्तेमाल

खबर ये भी सामने आ रही है कि, आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्‍तेमाल कर सकता है. कहा जा रहा है कि, इसके लिए आयोग एक विभाग भी बना सकता है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करके उन्हें हटाने का काम करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago