देश

दिल्ली मेट्रो में ‘उर्फी जावेद’ के बाद अब लिप किस करते दिखा कपल, वीडियो हुआ वायरल

Kissing in Metro: दिल्ली मेट्रो में अजीबो गरीब और नाममात्र के कपड़ों में उर्फी जैसी दिखने वाली लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद अब दिल्ली मेट्रो में एक कपल के किस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में कपल ने मेट्रो जैसे सार्वजनिक जगह पर ही अपनी रासलीला शुरू दी. वहीं मौका देखकर इस पूरे वाकये का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा. था.

बार-बार किया किस

वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का है. इसमें दिख रहा है कि एक कपल मेट्रो ट्रेन के अंदर पोल के सहारे खड़ा है. दोनों ने एक-दूसरे को अपनी बाहों में भर रखा है. दोनों किस करने में इस कदर मशगूल हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं की कोई उनकी इस हरकत का विडियो भी बना सकता है.

दोनों एक नहीं बल्कि कई बार आपस में किस कर रहे थे. उनकी इस खुमारी का नतीजा यह हुआ कि किसी ने उनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. अब तक इसे कई लाख लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है.

DMRC की अपील के बाद भी नही हो रहा असर

इससे पहले हुए वायरल वीडियो के कारण डीएमआरसी ने हाल ही में लोगों से अपील की है कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर ऐसा न करें. लेकिन इसके बाद भी ऐसे वीडियो का सामने आना यह बतलाता है कि उसकी इस अपील का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ है. कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं जिसमें मेट्रो के अंदर लोग रोमांस करते हुए दिखाई दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत और 11 घायल, 350 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू

क्या कहती है लोगों की राय 

हालांकि इस मामलें में लोगों की अलग-अलग राय सुनने को मिल रही है. जहां कुछ लोगों का कहना है कि किसी के भी निजी छणों को कैमरे में कैद करना सही नहीं है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर पर इस तरह की गतिविधि भी करना ठीक नहीं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

2 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

3 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

3 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

3 hours ago