देश

Gyanvapi के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भोजशाला मंदिर/कमाल मौला मस्जिद का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करेगा ASI

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद एक और विवादित मंदिर/मस्जिद स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे की जद में आ गया है. यह मध्य प्रदेश के धार शहर में स्थित मध्यकालीन युग का भोजशाला मंदिर है. दक्षिणपंथी समूह ‘हिंदू फ्रंट’ की याचिका के बाद सोमवार (11 मार्च) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का यह आदेश आया है.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने कहा, ‘इस अदालत ने केवल एक ही निष्कर्ष निकाला है कि भोजशाला मंदिर और कमाल मौला मस्जिद का जल्द से जल्द वैज्ञानिक सर्वेक्षण, अध्ययन कराना एएसआई का संवैधानिक और वैधानिक दायित्व है.’

पीठ ने कहा, ‘सर्वे कराएं. तस्वीरें और वीडियो बनाए जाएं. रिपोर्ट अगली सुनवाई 29 अप्रैल से पहले कोर्ट को दी जाए.’ पीठ ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद वह दैनिक पूजा के अधिकार की बहाली के याचिकाकर्ता के दावे पर सुनवाई करेगी. अदालत कमाल मौला मस्जिद के वक्फ की जांच के मामले पर भी सुनवाई करेगा.

मुस्लिम पक्ष मंदिर को कमाल मौला मस्जिद मानता है

एएसआई को इमारत की आयु का पता लगाने के लिए ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार सिस्टम और कार्बन डेटिंग सहित सभी तरीकों और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए कहा गया है.

हिंदू पक्ष एएसआई द्वारा संरक्षित 11वीं शताब्दी के भोजशाला मंदिर को मां सरस्वती को समर्पित एक मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है.

लंबे समय से रहा है विवाद

याचिकाकर्ताओं ने अनुरोध किया है कि अगर सर्वे से पता चलता है कि वहां मंदिर है तो उस स्थान पर दैनिक पूजा करने का अधिकार दिया जाए. धार में यह स्थान, जहां देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर मौजूद है, लंबे समय से विवाद का कारण बना हुआ है. 7 अप्रैल, 2003 को एएसआई द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार, हिंदू मंगलवार को भोजशाला परिसर में पूजा करते हैं, जबकि मुस्लिम शुक्रवार को परिसर में नमाज अदा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

14 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

43 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago