देश

Aga Khan को जानिए, इस्माइली संप्रदाय के वो अरबपति जिनके पीछे छूटी खरबों की संपत्ति, लोग कहते थे- पैगंबर मुहम्मद का वंशज

मुसलमान इस्माइली के धार्मिक और करोड़पति नेता आगा खान का 88 साल की उम्र में पुर्तगाल में निधन हो गया है. उन्होने समाज के हित में कई बड़े काम किया था. आगा खान इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम थे. अब सवाल ये है कि आगा खान के निधन के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा.

आगा खान का जन्म स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 13 दिसंबर 1936 को हुआ था. आगा खान का असली नाम करीम अल-हुसैनी था. वे इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के सीधे वंशज माने जाते हैं. महामहिम प्रिंस करीम अल-हुसैनी 4 फरवरी, 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.

पुर्तगाल के लिस्बन में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. बता दें कि आगा खान के तीन बेटे और एक बेटी है. आगा खान का उत्तराधिकारी उनके बेटे रहीम अल हुसैनी को घोषित किया गया है. आगा खान के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है.

PM मोदी ने जताया दुख

आगा खान के निधन पर PM मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है. PM मोदी ने आगा खान के साथ तस्वीरें शेयर कर कहा, “महामहिम प्रिंस करीम आगा खान के निधन पर गहरा दुख हुआ. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया.

स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा. मैं उनके साथ अपनी बातचीत को हमेशा संजोकर रखूंगा. उनके परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.”

कम उम्र में मिला इस्माइल संप्रदाय की उपाधि

आगा खान अपने जीवन में ज्यादा समय फ्रांस में ही बिताया था. वर्ष 1957 में सिर्फ 20 साल की उम्र में ही अपने पिता अली III खान के स्थान पर 49वें इस्माइल संप्रदाय के उपाधि के लिए चुन लिए गये थे. . इतनी कम उम्र में आगा खान को इतनी बड़ी उपाधि देते हुए उनके दादा का कहना था कि समुदाय को ऐसे नेता की जरूरत है जो नई पीढ़ी के बीच पला-बढ़ा हो. आगा खान ने इस्माइली समुदाय के लिए नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन लगाया.

पद्म विभूषण से सम्मानित गया किया

साल 2018 में आगा ख़ान को सुंदर नर्सरी का उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया. और अपनी इमामत के हीरक जयंती समारोह के मौके पर भारत आमंत्रित किये गये थे. इससे पहले वे सितंबर 2013 में हुमायूं के मकबरे के संरक्षण कार्यों के बाद उसका उद्घाटन कर चुके थे. साल 2015 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

आगा खान के पास कितनी थी संपत्ति

माना जाता है कि उनकी मौत के समय उनकी कुल संपत्ति 11 अरब पाउंड यानी 12,03,95 करोड़ रुपये से अधिक है. उनके पास निजी जेट, 200 मिलियन डॉलर की सुपर-यॉट और बहामास में एक निजी द्वीप भी रहा है. आगा खान ने अरबों की संपत्ति के साथ बहुत ही शानदार जीवन जिया है.

इस्माइली मुसलमानों का एक वैश्विक संप्रदाय हैं. इसके सदस्य विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और राष्ट्रीयताओं से आते हैं. ये लोग मध्य एशिया, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया, सब-सहारा अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में फैले हुए हैं.


ये भी पढ़ें: ‘अमेरिका को रोकना है तो हमें एक होना होगा’, OPEC Members से ईरानी राष्ट्रपति मसूद ने की अपील


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago