दुनिया

सोने से सजे फ्लाइंग पैलेस में घूमते हैं ब्रुनेई के सुल्तान Hassanal Bolkiah, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह (Hassanal Bolkiah) दुनिया के सबसे अमीर शासकों में शामिल हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 30 बिलियन डॉलर बताई जाती है. उनकी शानो-शौकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका महल, कार कलेक्शन और निजी हवाई जहाज सब कुछ बेहद लग्जरी हैं.

सुल्तान का महल ‘इस्ताना नूरुल इमान’ दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे दर्ज किया गया है. यह महल 2,00,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इसमें 1,700 कमरे, 257 बाथरूम और 5 स्विमिंग पूल हैं.

महल का निर्माण साल 1984 में हुआ था. इसे बनाने में 1.4 बिलियन डॉलर खर्च हुए थे. इस भव्य महल में 110 कार गैरेज भी हैं.

बेशकीमती कारों का कलेक्शन

सुल्तान हसनल बोल्कियाह अपने महंगे और दुर्लभ कारों के कलेक्शन के लिए मशहूर हैं. उनके पास 7,000 से ज्यादा गाड़ियां हैं. इनमें 600 रोल्स-रॉयस, 450 फेरारी, 380 बेंटले शामिल हैं.

उनके कलेक्शन में कई कस्टम-मेड और दुर्लभ कारें भी हैं. इनमें सोने से जड़ी रोल्स-रॉयस और फेरारी 456 GT वेनिस शामिल हैं, जो दुनिया में सिर्फ 7 ही मौजूद हैं. उनके इस कार कलेक्शन की कुल कीमत 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी जाती है.

क्या है फ्लाइंग पैलेस?

सुल्तान के पास अपनी निजी एयरलाइन भी है. उनके बेड़े में तीन लग्जरी विमान हैं: बोइंग 747-400, बोइंग 767-200, एयरबस A340-200.

उनका सबसे खास विमान बोइंग 747-400 है, जिसे ‘फ्लाइंग पैलेस’ कहा जाता है. इस जेट को सोने और रेड क्रिस्टल से सजाया गया है. इस प्लेन की कीमत करीब 400 मिलियन डॉलर बताई जाती है.

महंगी कलाकृतियों और महंगे हेयरकट का शौक

सुल्तान को दुर्लभ और ऐतिहासिक कलाकृतियां खरीदने का भी शौक है. उनके ऑर्ट कलेक्शन में मशहूर पेंटिंग्स शामिल हैं. उन्होंने पियरे-ऑगस्टे रेनॉयर की 1892 की पेंटिंग ‘यंग गर्ल्स एट द पियानो’ को 70 मिलियन डॉलर में खरीदा था.

सुल्तान हसनल बोल्कियाह अपनी शानो-शौकत के लिए जाने जाते हैं. वह एक बार बाल कटवाने के लिए 20,000 डॉलर खर्च कर देते हैं. भारतीय मुद्रा में यह करीब 16 लाख रुपये होता है. वह अपने पसंदीदा नाई को लंदन से बुलवाते हैं और उन्हें बिजनेस क्लास में ब्रुनेई लाया जाता है.

सुल्तान ने रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से ग्रेजुएशन किया है. यह वही संस्थान है जहां ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने भी ट्रेनिंग ली थी.


ये भी पढ़ें- ‘अमेरिका को रोकना है तो हमें एक होना होगा’, OPEC Members से ईरानी राष्ट्रपति मसूद ने की अपील


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

35 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

38 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago