देश

Agnipath Scheme:अब बेटियां भी उड़ाएंगी फाइटर प्लेन, मोदी सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने एयरफोर्स में भर्ती होने का ख्वाब देखने वाली देश की बेटियों को खुशखबरी दी है. सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत अब महिलाओं की भर्ती कराने का फैसला लिया है, जिसके लिए जल्द  ही आवेदन फार्म जारी किए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार सरकार जनवरी 2023 में होने वाली भर्ती के लिए वायुसेना में महिलाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल सकती है.

पहली बार बेटियों को मौका

सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अब तक सिर्फ पुरुषों की वायुसेना में भर्ती कराई जा रही थी. लेकिन अब महिलाओं के लिए भी अग्निपथ योजना के दरवाजे खुलने जा रहे है. अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अग्निवीर वायु इनटेक की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा. साथ ही पंजीकरण की सूचना भी जारी की जाएगी. जिसके बाद रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट ही  वायुसेना में भर्ती के लिए योग्य होंगे. अंजनी कुमार सिंह ने वायुसेना में महिलाओं के भर्ती योजना की प्रकिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ इन्हें शारीरिक दक्षता का भी अभ्यास करना होगा.

बता दें वायुसेना निदेशालय ने  पिछले महीने 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आगरा में 12 जिलों के युवाओं की भर्ती आयोजित कराई थी. जिसमें 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराए थे. अब जल्द ही अग्निपथ योजना में महिलाए भी आवेदन कर सकेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

8 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

20 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

22 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

31 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

43 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

54 minutes ago