देश

नोटबंदी के समय हुआ बड़ा फेरबदल, आयकर विभाग ने किया खुलासा

पूरे देश में आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी को लागू किया गया था. रात 8 बजे पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इन दोनों नोट को बैंक के खाते में जमा करने को कहा गया था. सिर्फ पेट्रोल और रेलवे के टिकट उस समय के पुराने नोट से खरीदने की व्यवस्था की गई थी. उस समय लोगों को नोट बदलने और बैंक में पुराने नोट जमा करने की कुछ दिन का समय दिया गया था. कारोबारियों व अन्य लोगों ने अपने खाते में करोड़ और अरबों रुपये जमा करवाये थे.

पुराने नोटों को बैंक में जमा करने में उस समय बड़ा फेरबदल हुआ था, जिसका आयकर विभाग की जांच में खुलासा किया गया है. नोटबंदी के समय हुए इस बड़े खेल का खुलासा हो चुका है. झोपड़ियों में रहने वालों लोगो के खाते में करोड़ रुपये जमा कराए गए और बाद में निकाल भी लिया गया था.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

आयकर विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ रुपये जमा करने वाले तो झोपड़ियों में रह रहे हैं. अब आयकर विभाग के सामने समस्या खड़ी है कि इन पर जो टैक्स लग रहा है वह उनसे कैसे वसूल किया जाए. इसकी रिपोर्ट तैयार करके आयकर विभाग ने राजस्व परिषद को भेज दिया है.

मुरादाबाद जोन में 76 मामले

आयकर विभाग ने लगातार कई नोटिस जारी किए लेकिन जवाब नहीं दिया तो विभाग ने ब्याज समेत अरबों रुपये का टैक्स वसूली करने का आदेश दिया है मुरादाबाद आयकर जोन में ऐसे 76 मामले हैं. जिनमें चन्दौसी, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर जिला में इस तरह के मामले  सामने आए हैं.

 

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

7 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

8 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

23 minutes ago

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

27 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

28 minutes ago