देश

Agra News: अंतिम संस्कार के बाद यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन शव बरामद, एक लापता

आमिर कुरेशी

Agra News: अंतिम संस्कार के बाद आगरा की यमुना नदी में नहाने के लिए उतरने वाले 6 युवकों में से दो को बचा लिया गया है और नदी में डूब जाने वाले चार युवकों में से तीन का शव रविवार सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया. अभी एक लापता हैं. घटना शनिवार की है और पुलिस स्ट्रीमर की सहायता से चारो युवकों को कल से ही खोज रही है, जिसमें तुषार, विष्णु और सचिन का शव मिल गया है, रित्विक की खोज की जा रही है.

जानकारी सामने आ रही है कि, शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट पर कुछ लोग गए थे. इनमें से छह दोस्त अंतिम संस्कार के बाद ही यमुना नदी में नहाने के लिए उतर गए. इसी बीच सभी युवक डूबने लगे तो दो को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया लेकिन चार डूब गए. इस घटना के बाद से ही घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. तो वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शनिवार शाम तक किसी का पता नहीं चला.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एकजुट हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत, भारत बंद की तैयारी

रविवार सुबह तीन शव पुलिस ने बरामद कर लिया है और अभी एक की तलाश जारी है. ये पूरा मामला हाथी घाट यमुना नदी, एत्माद्वौला क्षेत्र का बताया जा रहा है. तीनों थाना सदर क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस अभी रित्विक की खोज कर रही है.

एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मामला शनिवार का है. चारो युवक नदी में डूब गए थे. तभी से हमारी पुलिस की टीम स्टीमर की सहायता से युवकों को तलाशने का काम कर रही है. रविवार की सुबह एक-एक कर तीन युवकों के शव निकाल लिए गए है, एक अन्य युवक का अभी भी पता नहीं चला है. टीम अभी भी एक युवक को खोजने का प्रयास कर रही है. तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पटना गंगा फ्लडप्लेन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दी 8 सप्ताह की अंतिम मोहलत

पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…

22 seconds ago

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

5 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

38 minutes ago