IISSM और न्यूयॉर्क की सिटी यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन.
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (IISSM) के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ. आर. के. सिन्हा ने कहा कि आईआईएसएसएम और न्यूयार्क की सिटी यूनिवर्सिटी के बीच हुए करार (MoU) से दोनों देशों के छात्र लाभान्वित होंगे. उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार अनुसन्धान के एकीकरण से हमारा लक्ष्य ऐसी विस्तृत रणनीति बनाना है ताकि भावी पीढ़ियों को अधिक सुरक्षित पर्यावरण मिल सके.
उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर दो साल का कोर्स कराएंगे. CUNY CREST ( The City University of New York and Remote Sensing Earth System) के साथ सहयोग करना हमारा सतत विकास करने वाले समुदाय का निर्माण करने के प्रयासों में अहम कदम होगा. डॉ. सिन्हा आज यहाँ कान्स्टीट्यूशनल क्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि इस भागीदारी से CUNY CREST और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (IISSM) का लक्ष्य अपनी शक्ति और विशेषज्ञता का लाभ ज्ञान, शैक्षणिक अवसरों को आगे बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता और बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के जो मुख्य मुद्दों से जुड़े हैं, उनमें पृथ्वी की प्रणाली, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन परिवर्तन और अन्य वर्तमान वैश्विक विषयों जिन पर एक साथ काम किया जा सकता है.
इस सहभागिता में संयुक्त रूप से शोध करना, स्त्रोतों और छात्रों का आदान प्रदान, कार्यशाला, वेबिनार का आयोजन, पाठ्यक्रम लागू करना, दौरे का आयोजन तथा सहकारी गतिविधियाँ संचालित करना है, ताकि नवाचार व उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जा सके. स्थानीय तथा वैश्विक स्तर पर समाज को बेहतर बनाने, चुनौतियों का सामना, भविष्य के लिए अधिनायकों और विशेषज्ञ तैयार करने के लिए दोनों संस्थान परस्पर योगदान देंगे. उल्लेखनीय है कि अमेरिका की यह यूनिवर्सिटी 178 वर्ष पुरानी है, जिसने 17 नोबेल पुरस्कार विजेता दिए हैं .
न्यूयार्क में हुए समझौते के दौरान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (IISSM) की ओर से डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा, प्रो. संतोष कुमार और कर्नल रोहित देव तथा सिटी यूनिवर्सिटी न्यूयार्क की तरफ से डॉ. एलेक्स कौजिस, डॉ. आरडी वाल्सर, डॉ. शकीला मर्चेंट और डॉ रेजा खानविल्वर्दी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- Doctor Rape and Murder Case: सीएम ममता ने किया मार्च, आरोपियों को फांसी दिए जाने की उठाई मांग, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (IISSM) के प्रतिनिधिमंडल ने वहां के विशिष्ट व्यक्तियों, प्रबन्धन और CUNY CREST के छात्र समुदाय व शिक्षकों के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में बातचीत भी की. डॉ. सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने जनून को हमेशा बनाये रखने पर बल दिया. इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि यह समझौता वैश्विक स्तर पर सुरक्षा के मानकों को बेहतर बनाने के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.
ऐसी उम्मीद जताई गयी कि मानव निर्मित और प्राकृतिक कारणों से होने वाली आपदा का सामना करने व इससे होने वाली जान माल की हानि को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…