देश

‘5 साल जेल में बिता चुका हूं…’ SC से बोला अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का आरोपी, CJI ने क्यों खारिज की जमानत अर्जी?

Agusta westland Scam: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर सुनवाई की. याचिका में उसके जेल से तत्काल रिहाई की मांग की गई थी. सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आप इस मामले में जनहित याचिका दायर नहीं कर सकते. बता दें कि आरोपी ने मिशेल ने जीने के अधिकार और स्वतंत्रता के अधिकार को लेकर सर्वोच्च अदालत का रुख किया था.

याचिका में मिशेल ने कहा कि मैं इस मामले में करीब 5 साल और 3 महीने जेल में बिता चुका हूं. जबकि इस मामले में दोषी पाए जाने पर अधिकतम सजा 5 साल है. मामले की जांच अभी चल रही है. इस मामले में अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में यह मेरे जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन भी है. मामले में सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई सोमवार को करेगा.

जानें क्या है अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला

बता दें कि आरोपी मिशेल ने ऐसी ही याचिका पिछले महीने भी दायर की थी. उस दौरान भी कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. मामले की जांच सीबीआई और ईडी मिलकर कर रही हैं. बता दें कि अगस्त वेस्टलैंड घोटाला 3600 करोड़ रुपए का है. यह घोटाला 12 वीवीआईपी हेलिकाॅप्टर की खरीद से जुड़ा है. मामले में सीजेआई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और पी एस नरसिम्हा वाली पीठ ने कहा कि मिशेल को इस आधार पर बरी नहीं किया जा सकता उसने सजा का आधा हिस्सा काट लिया है.

पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था

पिछली सुनवाई के वक्त कोर्ट ने कहा था कि मिशेल जमानत के लिए निचली अदालत का रुख कर सकता है. मिशेल ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 436ए के तहत कोई भी व्यक्ति जिसने अपराध के लिए अधिकतम सजा काट ली हो उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है. मिशेल के अधिवक्ता अल्जो के जोसेफ ने कहा कि 2018 में दुबई से प्रत्यर्पण के बाद मिशेल ने चार साल से अधिक का समय जेल में बिता दिया है. जबकि इस मामले में अधिकतम सजा 7 साल है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago