लाइफस्टाइल

अगर आप भी चटपटा खाने के हैं शौकीन, तो 15 मिनट में बनाएं ये Veg स्पेशल कबाब, नोट कर लें आसान रेसिपी

Veg Shami Kebab Recipe: हर दिन एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. ऐसे में कुछ नया ट्राई करना है तो एक स्पेशल तरीके से बनाया गया कबाब बेहतर ऑप्शन है. यह कबाब वेज खाने वालों के लिए शानदार डिश है. दरअसल, कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. कबाब एक ऐसी डिश है जिसे खाने से कोई भी मना नहीं कर सकता है. लेकिन अकसर कबाब का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में नॉनवेज की तस्वीर घूमने लगती है. लेकिन आपको बता दें कि ये पूरी तरह से वेज है. यह खाने में बेहद टेस्टी और आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं. यह सेहत के लिए भी हेल्दी माना जाते हैं. इस हेल्दी फूड डिश को हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं. आप भी अगर इस रेसिपी का स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि के द्वारा इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.आइए जानते हैं कि शामी कबाब बनाने में कितना समय लगेगा और इसकी विधि क्या है?

शामी कबाब बनाने क्या क्या चीजें

1 बड़ा चम्मच सौंफ

2 आलू (उबाले हुए)

2 बड़े चम्मच बेसन

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 कप काबुली चना (पका हुआ)

1 चम्मच चाट मसाला पाउडर

नमक (स्वाद के अनुसार)

पकाने का तेल (आवश्यकतानुसार)

50 ग्राम पनीर (घर का बना पनीर)

1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

5 टहनी हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

शामी कबाब बनाने का तरिका

शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चनो को करीब 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें.

इसके बाद चने को प्रेशर कुकर में रखें, नमक और 3-½ कप पानी डालें.

प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर 5 से 6 सीटी आने दें और फिर धीमी आंच में चने को पकने दें,

चने को इस तरह से नरम कर लें कि हाथों से मसलने पर वो आसानी से दब जाएं.

जब लगे कि चने बन गए हैं तो कुकर से चनो को निकालें और पानी फेंक दें.

शाकाहारी शामी कबाब बनाने के लिए आपको चने का पेस्ट बनाना होगा.

कैसे बनाने शाकाहारी शामी कबाब के लिए पेस्ट?

1. एक मिक्सिंग जार लें और उसमें चने को डाल दें. इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक, सौंफ, नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर मिक्सर में मिक्स कर लें.

2. अब एक बड़ा बाउल लें और उसमें पिसे हुए चने के मिश्रण को डाल दें. इसमें उबले हुए आलू, पनीर और बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. पेस्ट को टेस्ट करके आप स्वाद का पता कर लें, अगर नमक या मसाले की कमी लगे तो उसे एड करके अच्छे से मिक्स कर लें.

3. तैयार पेस्ट को एक टिक्की के रूप में एक जैसे आकार के साथ तैयार कर लें. अब बनाई गई टिक्की को अलग रख लें.

4. गैस पर तवा या पैन गर्म होने के लिए रखें, इसे ऑयल से ग्रीस कर लें. इसके बाद तैयार की गई टिक्की को पैन में फ्राई कर लें. दोनों तरफ से कबाब को रंग बदलने तक फ्राई कर लें.

5. बस एक प्लेट लें और उसमें तैयार हो गए कबाब को रखें. आप इन कबाबों को हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago