देश

चुनाव से पहले EC की 9 राज्यों में सर्जिकल स्ट्राइक, जानें चुनाव आयोग ने क्यों हटाए अफसर?

EC Surgical Strike Before Elections: निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एक साथ 6 राज्यों के गृह सचिव, दो राज्यों के प्रशासनिक सचिव और बंगाल के डीजीपी और मुंबई महानगरपालिका आयुक्त के साथ दो अन्य अधिकारियों को पद से हटा दिया. ये सभी अधिकारी चुनाव के दौरान छुट्टी पर रहेंगे. यानि ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया से दूर रहेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आम चुनावों की घोषणा के बाद चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने सोमवार को यह बड़ा निर्णय लिया.

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने ये फैसला अधिकारियों के पास सीएम कार्यालय के दोहरे प्रभार के चलते लिया है. आयोग को शंका थी कि ये सभी अधिकारी चुनावी प्रकिया में निष्पक्षता से समझौता कर सकते हैं. जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती से उनकी निष्पक्षता सवालों के घेरे में आ सकती थी. इसके अलावा बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटाने का आदेश दिया है. इससे पहले 2016 और 2019 के चुनाव के दौरान भी आयोग ने डीजीपी को सक्रिय चुनाव प्रबंधन ड्यूटी से हटाने के लिए यह निर्णय लिया.

बंगाल के नए डीजीपी होंगे विवेक सहाय

इसके साथ ही आयोग ने आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को बंगाल का नया डीजीपी का नियुक्त किया है. विवेक सहाय 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीएम ममता बनर्जी के सुरक्षा अधिकारी थे लेकिन नंदीग्राम में उनके चोटिल होने के बाद आयोग ने उन्हें हटा दिया था. आयोग ने इस कार्रवाई के बाद सभी राज्यों को आदेश देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी जो पिछले तीन साल से एक ही जिले में हो जमे हो या अपने गृह जिले में तैनात अधिकारियों का तबादला किसी और जगह कर दिया जाए.

महाराष्ट्रए हिमाचल और मिजोरम में इसलिए की कार्रवाई

वहीं आयेाग ने मिजोरम और हिमाचल के सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है. इसके साथ ही आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे सभी नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त जिन्होंने आयोग के निर्देशों का सही से पालन नहीं किया है उन्हें आज शाम 6 बजे नोटिस जारी कर जवाब मांगे और 6 बजे तक ट्रांसफर करने का आदेश दिया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago