देश

Ahmedabad Plane Crash में हुईं 241 मौतें, 1 यात्री ही जिंदा बचे; जहां विमान गिरा उस बिल्डिंग में मौजूद थे 50-60 लोग

Ahmedabad Air Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है. लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे. हादसे के बाद जो खबरें सामने आई हैं, वे बेहद दर्दनाक हैं — अब तक सिर्फ दो लोगों के जिंदा बचने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक मौजूद थे. इसके अलावा, विमान में दो पायलट और दस केबिन क्रू के सदस्य भी सवार थे. टेकऑफ के दौरान यह विमान अचानक एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास एक इमारत से टकरा गया, जिसके बाद उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया.

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की भी खबर सामने आई है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली.

इस भीषण दुर्घटना में एकमात्र जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार हैं, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं. पुलिस कमिश्नर के हवाले से ANI ने बताया कि वह सीट नंबर 11-A पर बैठे थे और किसी तरह इस हादसे से बच निकले. उनका एक वीडियो भी सामने आया है. एक अन्य घायल यात्री अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

टकराई इमारत में रह रहे थे डॉक्टर, कई घायल

दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस इमारत से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में कार्यरत कई डॉक्टर रहते हैं. हादसे के वक्त उस इमारत में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 से ज्यादा डॉक्टर घायल हुए हैं. घटनास्थल पर मिले शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है. अधिकतर की पहचान अब केवल डीएनए जांच के जरिए ही हो सकेगी.

पूरा देश इस दुखद घटना से स्तब्ध है और सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री और कई अन्य नेताओं ने हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की है. जांच एजेंसियां अब हादसे के कारणों की तह तक जाने में जुट गई हैं.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कनाडा, ब्रिटेन सहित दुनियाभर में शोक, वैश्विक नेताओं ने जताया दुख

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

2 hours ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

3 hours ago