देश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर गौतम अदाणी ने जताया दुख, कहा- परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दुख जताया और कहा कि इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.  अदाणी ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 के हादसे से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति सहन की है. हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ग्राउंड पर मौजूदा परिवारों को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं.”

इसके अतिरिक्त, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (SVPIA) या अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे.

एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने कहा, “अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले नए अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों से जानकारी लें.” उन्होंने कहा, “हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं. एयरपोर्ट के अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं. आगे की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी.”

प्लेन में सवार थे 3 और देशों के नागरिक

अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 10 चालक दल के सदस्यों और तीन छोटे बच्चों सहित 242 लोग सवार थे. दुर्घटना के कारण बचाव दल और आपातकालीन सेवाओं की तेज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के आसपास की सभी सड़कों को तत्काल बंद कर दिया गया.

एयर इंडिया के बयान में कहा गया, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई बोइंग 787-8 विमान की इस उड़ान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, एक कनाडाई नागरिक है और सात पुर्तगाली नागरिक हैं.


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कनाडा, ब्रिटेन सहित दुनियाभर में शोक, वैश्विक नेताओं ने जताया दुख


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

5 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

6 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

20 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

22 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

37 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

43 minutes ago