देश

Ahmedabad Plane Crash मामले की जांच में पेंच फंसाएगा ‘बोइंग इंजन विवाद’! DGCA पहले भी कर चुका है बड़ी कार्रवाई

Ahmedabad Plane Crash: भारत में ‘बोइंग इंजन विवाद’ कई तरह के मुद्दों का हिस्सा रहा है. केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसको लेकर कई बार विवाद सामने आ चुके हैं. अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 169 भारतीय यात्री मौजूद थे. इसके अलावा, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सावर थे. एयर इंडिया की ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया. हादसे में सभी 242 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में लापरवाही हुई या गलती इसको लेकर DGCA जांच कर रहा है.

आपको बता दें कि भारत में कई बार विमान कंपनियों की लापरवाही या गलती होने पर DGCA (Directorate General of Civil Aviation) द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है. आइए आपको बताते हैं जब DGCA अलग-अलग मामलों में विभिन्न एयरलाइनों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash में हुईं 240 मौतें, 2 यात्री ही जिंदा बचे; जहां विमान गिरा उस बिल्डिंग में मौजूद थे 50-60 लोग

1. Go First (GoAir) – A320neo इंजन की बार-बार खराबी को लेकर DGCA कार्रवाई कर चुका है.

समस्या: Pratt & Whitney इंजन की खराबी के बावजूद फ्लाइट ऑपरेशन जारी. 2019 में DGCA ने कार्रवाई करते हुए GoAir को नए A320neo विमानों की डिलीवरी रोक लगा दी थी. साथ ही फ्लाइट्स की संख्या को सीमित करने का निर्देश दिया था.इतना ही नहीं कई विमानों को ग्राउंड कर दिया गया था.

2. DGCA ने SpiceJet को लगातार सुरक्षा उल्लंघन करने पर सस्पेंशन चेतावनी (2022)

समस्या: लगातार टेक्निकल खराबी, आपात लैंडिंग की घटनाएं बढ़ीं.

कार्रवाई

DGCA ने 90 दिन तक SpiceJet की फ्लाइट्स की संख्या को 50% तक सीमित किया।
कारण: “Poor internal safety oversight and inadequate maintenance.”

चेतावनी दी गई कि अगर सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है.

3. Air India Express – रनवे से फिसलने के मामले में जवाबदेही (2020)

घटना: कोझिकोड हादसा (21 लोगों की मौत)

कार्रवाई

AAIB ने रिपोर्ट में कहा कि पायलट ने SOP (standard operating procedure) का उल्लंघन किया।
एयरलाइन से क्रू की ट्रेनिंग और SOP अनुपालन पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई.
DGCA ने सुरक्षा निरीक्षण बढ़ा दिए.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, घटनास्थल का ले रहे जायजा

4. IndiGo – यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार (2022)

घटना: व्हीलचेयर यात्री को सहायता न देने का मामला.

कार्रवाई

DGCA ने इंडिगो पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया.
एयरलाइन की “असंवेदनशीलता” की आलोचना की गई.

5. Vistara – फ्लाइट में नियम उल्लंघन (2023)

घटना: कॉकपिट में मोबाइल फोन इस्तेमाल और SOP उल्लंघन.

कार्रवाई: पायलट का लाइसेंस सस्पेंड. एयरलाइन को क्रू SOP मॉनिटरिंग बढ़ाने का निर्देश.

-भारत एक्सप्रेस 

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago