गुजरात के अहमदाबाद जिले के नारोल स्थित देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में रविवार को गैस लीक (Ahmedabad Gas Leak Incident) होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. इस घटना में कंपनी के सात कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड का टैंकर खाली किया जा रहा था. इस दौरान ब्लीचिंग सेक्शन में कास्टिक सोडा के साथ रिएक्शन होने के कारण धुआं फैल गया, जिससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए. गैस लीकेज की घटना के बाद तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को बुलाया गया. जिसके बाद नौ कर्मचारियों को मणिनगर के एलजी अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया.
ये भी पढें: लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने धमकी, जांच में जुटी पुलिस
गैस लीकेज की वजह से बेहोश सभी नौ कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से दो कर्मचारी की मौत हो गई. अन्य सात कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ इलाके में रहने वाले लोगों में चिंता फैल गई है.
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) और पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने फैक्ट्री का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. फैक्ट्री में गैस लीक कैसे हुआ, इसके पीछे की वजह क्या रही, पुलिस ने इस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…