Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बम की धमकी मिलने के बाद होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची लखनऊ पुलिस बड़े पैमाने पर जांच में जुट गई है. मेल भेजने वाले की भी जांच की जा रही है.

गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने (Luckhnow Hotel Bomb Threat) की धमकी मिली है. मेल भेज कर होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली है. इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बड़े पैमाने पर जांच में जुट गई है. मेल भेजने वाले की भी जांच की जा रही है.

धमकियों का सिलसिला लगातार जारी

भारत में इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक कई स्कूलों, कॉलेजों, होटलों और हवाई अड्डों को बम की धमकी के ईमेल और कॉल मिले हैं. ये धमकियां दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में दी गई. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से दी गई हैं. अब मामलों की जांच के लिए केंद्र सरकार मेटा और एक्स जैसी सोशल मीडिया एजेंसियों की मदद लेने जा रही है.


ये भी पढ़ें: ‘जब सरकार के प्रमुख न्यायाधीशों से मिलते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई समझौता हो गया है…’ मुंबई के एक कार्यक्रम में बोले- CJI


MEITY ने जारी की एडवाइजरी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें विभिन्न एयरलाइनों को मिल रही बम की फर्जी धमकियों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित सभी मध्यस्थों की जिम्मेदारी तय की गई है. इन अफवाहों को रोकने में विफल रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से एयरलाइनों को फर्जी बम धमकी के संदेशों के बारे में डेटा साझा करने और ऐसी गतिविधियों के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए कहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital