देश

Ahmedabad: जहां गिरा था विमान और जिंदा जले थे यात्री… वहीं इस शख्स को मिला 70 तोला सोना और ₹80,000 कैश

अहमदाबाद में विगत 12 जून को हुए भयावह विमान हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया था. जहां यह घटना हुई, वहां से एक शख्स ने 70 तोला सोना और 80,000 रुपये कैश बरामद किए. यह घटना उस समय सामने आई जब वहां राहत-बचाव कार्य चल रहा था.

विमान हादसे में डेड़ सौ से ज्‍यादा लोग जिंदा जल गए थे, और काफी संख्‍या में लोग जलकर जख्‍मी भी हो गए. घटना के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें दिन-रात मलबे को हटाने में जुटी रहीं. सोशल मीडिया पर घटना की बहुत-सी तस्वीरें आईं, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है.

इस दौरान घायलों को निकालने की कोशिश में लगे लोगों को घटनास्‍थल से मृतकों के गहने और रुपये मिले. स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस सोने और नकदी को बरामद करने वाला शख्स एक बचावकर्मी था, जिसने सब चीज पुलिस को सौंप दी. बहरहाल, हादसे के बाद मलबे से सोना और नकदी मिलने की खबर ने जांच को नई दिशा दी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह संपत्ति किसी यात्री की हो सकती है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की बात भी सामने आई है, लेकिन इस राशि का क्या होगा, यह स्पष्ट नहीं है.

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में धुएं से घिरी बिल्डिंग और आपदा-राहत कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच जारी है, और पुलिस हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago