देश

UP News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 और इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी. आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी पार्टी पूरी तरह से तैयार है.

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका हर प्रयास सपा के वोट कम करने के लिए होता है, लेकिन जनता अब सच्चाई को समझ रही है. उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार अब तक कोई भी काम ढंग से नहीं करवा सकी, उससे जातीय जनगणना की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाजार को विदेशियों से कब्जा करा दिया. बुनकर सौहार्द का ताना-बाना भी बुनते रहे हैं. इसलिए हमारा मानना है कि आप अपनी समस्याएं और सुझाव दें, जिसे हम मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे. बिजली महंगी होने जा रही है. आने वाले समय में मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत होगी.

पी फॉर पसमांदा समाज भी हमारे साथ है

हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे. जिस रूट पर हवाई यात्रा की, वहां कहीं भी खरीद नहीं हो रही. भाजपा की सरकार में गेहूं खरीद नहीं हो रही है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन तो हो ही नहीं रहा, जो मदद सरकार की तरफ से मिलती थी, वह भी बंद कर दी गई. यह सरकार महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है. इनका एजेंडा नौकरी और कारोबार नहीं, लोगों को डराना है. भाजपा के प्रोपेगंडा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. यह लोग फर्जी न्यूज बनाकर बदनाम कर सकते हैं.

अहमदाबाद विमान हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा हुआ, लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया. पीडीए इमोशनल गठबंधन नहीं है. पी फॉर पसमांदा समाज भी हमारे साथ है. उन्होंने आगे कहा कि जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का काम है, वे क्या कर रहे हैं. मेडिकल कॉलेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है. भाजपा वाले ग्राम सभा बढ़ाकर बूथ मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: बिजली चोरी मामला: कोर्ट के आदेश पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जमा किए 6 लाख रुपए


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago