देश

Ahmedabad Plane Crash: ग्लोबल एविएशन एक्सपर्ट्स हुए अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में शामिल, बोइंग के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

Ahmedabad Plane Crash: भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की अहमदाबाद विमान हादसे की जांच करने में मदद के लिए उच्च स्तरीय इंटरनेशनल एविएशन इन्वेस्टिगेटर्स और बोइंग के प्रतिनिधि अहमदाबाद पहुंच गए हैं. अहमदाबाद विमान हादसे में क्रू समेत 241 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

कई सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जांच प्रतिनिधिमंडल में यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और ब्रिटेन की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) के अधिकारी शामिल हैं.

इन्वेस्टिगेटर्स की जांच में भागीदारी ग्लोबल सिविल एविएशन नियमों, विशेष रूप से इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (आईसीएओ) के अनुसार है, जो विमान के निर्माता देश और हादसे से पीड़ित देशों के बीच सहयोग को अनिवार्य बनाता है.

हादसे में 53 ब्रिटिश नागरिकों की भी हुई थी मौत

हादसे के शिकार मृतकों में 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली, एक कनाडाई और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 181 भारतीय नागरिक शामिल थे. एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही एआई 171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में DNA सैंपलिंग कैसे हो रही है?

विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

हादसे के एक दिन बाद विमान का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) यानी ब्लैकबॉक्स बरामद कर लिया गया था. इसमें विमान से जुड़ी सभी अहम जानकारियां होती हैं. इसके साथ ही कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर भी बरामद कर लिया गया है. जांच में अमेरिकी इंजन आपूर्तिकर्ता जीई एयरोस्पेस के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जिसने भारत में जांच को प्राथमिकता देने के लिए अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

पीएम मोदी ने भी किया था घटनास्थल का दौरा

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने दुर्घटनास्थल और सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां पीड़ितों के शवों की पहचान की जा रही है. बाद में उन्होंने केंद्रीय और राज्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राहत कार्यों की समीक्षा की गई और शोक संतप्त परिवारों की सहायता के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई गई. पीएमओ के अधिकारी तरुण कपूर और मंगेश घिल्डियाल भी उनके साथ थे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

10 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

25 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

35 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

48 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago