Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में DNA सैंपलिंग कैसे हो रही है?

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में जले हुए शवों की पहचान डीएनए प्रोफाइलिंग के ज़रिए की जा रही है. फॉरेंसिक टीमें वैज्ञानिक मानकों के अनुसार शवों और परिजनों से सैंपल लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया को अंजाम दे रही हैं.

Ahmedabad Plane Crash:

Ahmedabad Plane Crash:

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में कई शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं हो पा रही है. ऐसे में डीएनए सैंपलिंग ही एकमात्र वैज्ञानिक और भरोसेमंद तरीका बन गई है मृतकों की शिनाख्त करने का.

हादसे के तुरंत बाद फॉरेंसिक टीमों ने postmortem DNA samples जुटाने का काम शुरू किया. शवों से हड्डी (विशेषकर femur), दांत, मांसपेशी और अंदरूनी अंगों के हिस्से एकत्र किए जा रहे हैं ताकि उनका DNA extract किया जा सके. यह प्रक्रिया बेहद सावधानी और मानक प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है.

साथ ही, मृतकों के परिजनों से reference DNA samples लिए जा रहे हैं. इसमें buccal swab (गाल की अंदरूनी त्वचा) सबसे सामान्य तरीका है. वहीं, अगर रिश्तेदार उपलब्ध नहीं हैं या DNA की जरूरत हो तो मृतकों के personal items जैसे toothbrush, razor या पहने हुए कपड़े से भी सैंपल निकाले जा रहे हैं.

पोस्टमॉर्टम DNA नमूने: कैसे जुटाए जाते हैं?

सभी सैंपल्स को Forensic Science Laboratory (FSL) में भेजा गया है, जहां DNA profiling की जा रही है. इस प्रोफाइलिंग में Short Tandem Repeat (STR) markers की मदद से प्रत्येक व्यक्ति का यूनिक DNA प्रोफाइल तैयार किया जाता है. इसके बाद इन प्रोफाइल्स को reference सैंपल्स से मैच कराया जाता है.

जैसे ही किसी भी DNA का मिलान होता है, संबंधित परिवार को सूचना दी जाती है और शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि कर उसे सौंपा जाता है. यह पूरी प्रक्रिया Disaster Victim Identification (DVI) protocol के तहत हो रही है, जिसमें NDRF, पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, मेडिकल अधिकारी और नागरिक उड्डयन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं.

यह वैज्ञानिक पहचान न सिर्फ कानूनी प्रक्रिया के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह पीड़ित परिवारों को उनके परिजन की शिनाख्त के साथ मानसिक संतुलन और सम्मानजनक अंतिम संस्कार का अधिकार भी देती है.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA मैच, जल्द ही परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read