देश

Ahmedabad plane crash: प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, हालात का लिया जायजा, घायलों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Ahmedabad plane crash: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में अबतक 240 यात्रियों के मौत की जानकारी मिल रही है. एयर इंडिया का यह विमान AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. लेकिन टेकऑफ के मात्र 5 मिनट के अंदर प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक और 1 कनाडा का नागरिक सवार था. इस हादसे में एक यात्री के जिंदा बचने की खबर सामने आ रही है. इस घटना से पूरे देश में गम का माहौल है. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख जताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम अहमदाबाद पहुंचे जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया.

घटनास्थल पर पहुंचे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर हालात का जायजा लेने पहुंचे. जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु मौजूद रहे.

घायलों से की मुलाकात

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

हादसे को मैं शब्दों में नहीं कर सकता बयां- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की है.”

प्रधानमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक

वहीं अहमदाबाद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं”

टाटा समूह मृतक के परिजनों को देगा 1 करोड़ का मुआवाजा

बता दें कि, अहमदाबाद हादसे पर टाटा समूह ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. टाटा समूह ने कहा है कि वो इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा. ये सभी जानकारी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी है. उन्होंने कहा कि हम बीजे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी मदद करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago