Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ होते ही क्रैश हो गया. विमान में 12 क्रू मेंबर समेत कूल 242 लोग सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक 242 में से पूर्व सीएम विजय रूपाणी 241 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 यात्री के बचने की खबर है.
सोशल माडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश वत्स नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है. आकाश ने पोस्ट में लिखा कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान (Boeing 787-8) में था. मैं दिल्ली-अहमदाबाद से आया था.
प्लेन के अंदर का एक वीडियो शेयर करते हुए आकाश ने बताया, “मैंने उस जगह पर कुछ असामान्य चीजें देखीं. एयर इंडिया को ट्वीट करने के लिए एक वीडियो बनाया. मैं और अधिक जानकारी देना चाहता हूं. कृपया मुझसे संपर्क करें.”
एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के बाद अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे उस वक्त वहां मौजूद डॉक्टर/मेडिकल छात्र और कुछ मेस कर्मचारी की भी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के लगभग 20 छात्रों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: क्या है बोइंग 787-8 Dreamliner प्लेन की खासियत, जानिए सबकुछ
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…