Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ahmedabad Plane Crash: इस युवक ने किया था आगाह, नहीं होता प्लेन क्रैश…अगर एयर इंडिया वाले पहले चेक कर लेते?

सोशल माडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश वत्स नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है. आकाश ने पोस्ट में लिखा कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान (Boeing 787-8) में था. मैं दिल्ली-अहमदाबाद से आया था.

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ होते ही क्रैश हो गया. विमान में 12 क्रू मेंबर समेत कूल 242 लोग सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक 242 में से पूर्व सीएम विजय रूपाणी 241 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 यात्री के बचने की खबर है.

क्या इस हादसे को रोका जा सकता था?

सोशल माडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश वत्स नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है. आकाश ने पोस्ट में लिखा कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान (Boeing 787-8) में था. मैं दिल्ली-अहमदाबाद से आया था.

यूजर द्वारा शेयर किया गया प्लेन का टिकट.

प्लेन के अंदर का एक वीडियो शेयर करते हुए आकाश ने बताया, “मैंने उस जगह पर कुछ असामान्य चीजें देखीं. एयर इंडिया को ट्वीट करने के लिए एक वीडियो बनाया. मैं और अधिक जानकारी देना चाहता हूं. कृपया मुझसे संपर्क करें.”

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा विमान

एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के बाद अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे उस वक्त वहां मौजूद डॉक्टर/मेडिकल छात्र और कुछ मेस कर्मचारी की भी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के लगभग 20 छात्रों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा की घोषणा की है.


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: क्या है बोइंग 787-8 Dreamliner प्लेन की खासियत, जानिए सबकुछ


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital