देश

AIIMS: दिल्ली एम्स पर फिर हुआ साइबर अटैक! अस्पताल ने ट्वीट कर दी जानकारी

AIIMS Server Attack: राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल एक बार फिर साइबर अटैक हुआ है. जिसकी वजह से सर्वर डाउन हो गया. एम्स की तरफ से ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी गई है. दिल्ली एम्स में साइबर सिक्योरिटी सिस्टम की तरफ से मंगलवार 6 जून दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर एक मैलवेयर अटैक का पता चला. हालांकि हमले की कोशिश को अब पूरी तरह से विफल कर दिया गया है.

एम्स की तरफ से जारी ट्वीट में लिखा गया है कि “एम्स, नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा 14.50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला, प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया था, और तैनात साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया था. ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं”.

पिछले साल ही हुआ था साइबर अटैक

इससे पहले भी जब ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) पर हैकर्स ने साइबर अटैक किया है. पिछले साल ही हैकर्स ने रैंसमवेयर हमला (ransomware attack) किया था. जिसकी वजह से मरीजों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. उस कई सर्वर ठप पड़ गए थे और काम काफी समय तक के लिए रुक गया था और करीब 6 दिनों तक एम्स का सर्वर ठप रहा था.

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: क्या होता है इंटरलॉकिंग सिस्टम ? ग्रीन सिग्नल के बावजूद क्यों लूप लाइन पर चली गयी कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए हादसे की पूरी सच्चाई

पहले साइबर अटैक में चीन की लग रही थी भूमिका

बता दें कि हैकर्स ने दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक 23 नवंबर को किया था. ये साइबर अटैक हॉन्गकॉन्ग की दो मेल आईडी से किया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही थी. रिपोर्ट में बताया गया था कि ईमेल का IP एड्रेस हॉन्गकॉन्ग का है. इस वजह से चीन की भूमिका इसमें लग रही है. AIIMS पर साइबर अटैक के बाद कई दिनों तक इसका नुकसान हुआ था. जिसकी वजह से मरीजों को भी काफी दिक्कत हुई थी. वहीं दिल्ली पुलिस का अनुमान है कि एम्स सर्वर हैक करके कई VVIP लोगों का डाटा चुराने की प्लानिंग थी. एम्स के सर्वर पर कई VVIP लोगों का डाटा मौजूद है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

19 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

23 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

54 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago