आस्था

Tungnath Temple: उत्तराखंड में है दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर, पांडव और माता पार्वती का है खास रिश्ता, पूरी होती है हर मनोकामना

Tungnath Temple: उत्तराखंड के तुंगनाथ मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यह दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है. देवभूमि उत्तराखंड की गोद में बसा यह सिद्ध मंदिर महादेव और माता पार्वती को समर्पित है. इस प्राचीन मंदिर को लेकर अनेक मान्यताएं है. कहते हैं कि यहां मांगी हर मुराद पूरी हो जाती है. यही कारण है कि यहां देश-दुनिया के कोने-कोने से भक्त अपनी मुराद लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में अर्जी लगाने चले आते हैं.

शंकराचार्य ने की थी पांडवों द्वारा निर्मित मंदिर की खोज

कहा जाता है कि इतनी उंचाई पर बसे इस शिव मंदिर की खोज 18वीं सदी में महान संत शंकराचार्य द्वारा की गई थी. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित इस शिव मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसका निर्माण पांडवों द्वारा कराया गया था. इस कारण इस मन्दिर को महाभारत कालीन माना जाता है. एक और खास बात यह है कि मंदिर में भगवान शिव के ‘पंचकेदार’ रूप में से एक की पूजा की जाती है.

इस वजह से पांडवों ने कराया था मंदिर का निर्माण

हजारों साल पुराने इस मंदिर और इस जगह का संबंध महाभारत काल से है. मंदिर के बारे में प्रचलित कथाओं के अनुसार जब महाभारत का युद्ध खत्म हो गया तो इसमें मारे गए लोगों के विषय में सोचकर पांडव अत्यंत दुखी हो उठे. अपने मन में उठते इस ज्वार भाटे से शांति पाने के लिए वे हिमालय चले आए. तब उन्होंने उस समय भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस शिव मंदिर का निर्माण करवाया था. वहीं मंदिर को लेकर एक और मान्यता यह भी है कि माता पार्वती ने भी यहां तप किया था.

इसे भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानिए महाभारत से जुड़ी उनकी कहानी

केदारनाथ और बद्रीनाथ के बीच में तुंगनाथ

तुंगनाथ मन्दिर केदारनाथ और बद्रीनाथ मन्दिर के लगभग बीच में स्थित है. यह बहुत ही खूबसूरत इलाका है, जहां जनवरी और फ़रवरी के महीनों में आमतौर पर बर्फ गिरती रहती है. वहीं जुलाई-अगस्त के महीनों में इसकी सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है. तुंगनाथ पर्वत पर स्थित इस शिव मंदिर की ऊंचाई 3640 मीटर है.

Rohit Rai

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago