Indian Air Force News: राफेल
Indian Air Force News: भारतीय वायु सेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटे से अधिक समय तक हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. इसे भारतीय वायुसेना की नई उपलब्धि बताया जा रहा है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने मिशन को ऐसे समय में अंजाम दिया जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है. भारत की इस कामयाबी से चीन के पसीने छूट रहे हैं.
वायुसेना ने अपने ट्वीट में लिखा, ”भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में छह घंटे से अधिक समय तक लंबी दूरी के मिशन के लिए उड़ान भरी. विमान ने बिना रुके युद्धाभ्यास किया.
गौरतलब है कि भारत और चीन का संबंध हाल के सालों में अच्छा नहीं रहा है. जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की झड़प हो गई थी. इस घटना में भारत के 20 तो चीन के करीब 40 सैनिक शहीद हुए थे. हालांकि, चीन ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया. बता दें कि भारत और चीन के बीच यह करीब 45 सालों में पहला मौका था जब सैनिकों की मौत हुई.
वायुसेना ने युद्धाभ्यास के बारे में बताते हुए कहा कि जेट विमानों नने पू्र्वी सेक्टर के हासीमारा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी, मिशन को अंजाम दिया और वापस बेस पर लौट आए.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…