देश

फिलिस्तीन के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री, दूसरी खेप लेकर रवाना हुआ वायुसेना का विमान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग को करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं. जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए है. लाखों लोग इस युद्ध में बेघर हो गए हैं. इजरायली सेना हमास के क्रूर आतंकी हमले का लगातार जवाब दे रही है. पिछले 44 दिनों से आईडीएफ के सैनिक गाजा पट्टी पर बम बरसा रहे हैं. इजरायली सेना के हमले में सबकुछ खो चुके गाजा पट्टी के नागरिकों के लिए एक बार फिर से भारत ने मानवीय मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. भारत ने रविवार (19 नवंबर) को मानवीय मदद की दूसरी खेप को रवाना किया है. जिसकी जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी है.

“32 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ वायुसेना का विमान”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “हम फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं. विदेश मंत्री ने कहा, “32 टन राहत सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना का दूसरा सी-17 विमान मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ.”

45 किलोमीटर दूर है अल-अरिश एयरपोर्ट

बता दें कि अल-अरिश हवाई अड्डा गाजा पट्टी के साथ मिस्र की सीमा पर राफा क्रॉसिंग से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर है. राफा मौजूदा समय में गाजा के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक मात्र क्रॉसिंग प्वॉइंट है. इसे सिर्फ राहत सामग्री ले जाने के लिए खोला गया है.

22 अक्टूबर को भारत ने भेजी थी पहली खेप

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने 22 अक्टूबर को फिलिस्तीन के लिए मेडिकल और आपदा राहत सामग्री भेजी थी. तब संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आर रवींद्र ने संयुक्त परिषद की खुली बहस में भारत रिप्रेजेंट करते हुए कहा था कि भारत ने इजरायल की जबरदस्त जवाबी बमबारी से जूझ रहे गाजा पट्टी के लिए 38 टन खाना, दवाएं और अन्य चीजों को भेजा है.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: “बेंजामिन नेतन्याहू को गोली मार देनी चाहिए”, कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने दिया विवादित बयान

आईडीएफ के मुताबिक, 7 अक्टूबर को हमास ने 30 हजार लड़ाको के साथ हमला किया था. इसी के बाद से युद्ध शुरू हुआ था. हमास के लड़ाके 5 ब्रिगेड और 24 बटालियन में बंटे थे. हर बटालियन में 1000 से ज्यादा लड़ाके थे. इन आतंकियों ने 1400 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

12 seconds ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

18 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

29 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

36 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

43 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

43 minutes ago