यूटिलिटी

डेढ़ लाख वाले iPhone का फीचर 14 हजार में, जानें कौन सा है ये स्मार्टफोन

Dynamic Island Features: दुनिया के सबसे बेहतरीन फोन एप्पल के माने जाते हैं. एप्पल के iPhone दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. आईफोन के फीचर्स को लेकर लोगों में अलग तरह की दीवानगी देखी जाती है. ये आईफोन अपने बेहतरीन फीचर्स के चलते ही ज्यादा महंगे होते हैं और डेढ़ लाख तक के आते हैं. आप सोचिए कि अगर आपको डेढ़ लाख के आईफोन का फीचर अगर 13-14 हजार रुपये में मिल जाए तो क्या हो, कुछ ऐसा ही एक कंपनी ने कर दिया है. आईटेल नाम की कंपनी ने आईफोन का डायनमिक आईलैंड वाला फीचर अपने बेहद ही सस्ते फोन में दे दिया है.

दरअसल, हाल ही में itel ने अपना नया पोन S23+ लॉन्च किया है. को हाल ही में लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी ने इस फोन के लिए OTA अपडेट को पेश कर दिया है. खास बात ये है कि इस अपडेट के साथ ग्राहकों को इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें डाइनेमिक बार फीचर, कैमरा ऑप्टिमाइजेशन, AR जैसे फीचर्स ऐड होंगे. इसके अलावा अपडेट में फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनीमेशन, चार्ज पूरा होने का रिमाइंडर और लो बैटरी रिमाइंडर जैसी जरूरी सर्विसेज मिल रही हैं, जो कि इसे काफी दिलचस्प है.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप देखने के लिए नहीं मिला टिकट तो न करें चिंता, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर दी खुशखबरी

फोन के खास फीचर्स की बात करें तो आईटेल S23+ में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, और इसकी स्क्रीन 60Hz AMOLED कर्व्ड है, जिसमें 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. ये फोन में 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ आता है. इसकी रैम को वर्चुअली और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरे के तौर पर आईटेल S23+ 10x ज़ूम और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है.

यह भी पढ़ें-Tata Technologies IPO: इस तारीख को ओपन होगा टाटा टेक का आईपीओ, निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले! जानें इसके बारे में सबकुछ

सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इस फोन में इंटीग्रेटेड Aivana Chat GPT अस्सिटेंट भी दिया गया. इसके अलावा इस फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. ये फोन 7.9mm स्लिम है, और यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

4 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

11 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

11 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

30 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

46 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

49 minutes ago