देश

UP Politics: “अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और ना ही दवाएं हैं…” अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, विपक्षी दल सत्तारूढ़ पार्टी पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी लगातार योगी सरकार पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं. इस बार उन्होंने डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों को लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधा है और कहा है कि डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से हर रोज लोग मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार इससे एकदम बेपरवाह है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि “अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और ना ही दवाएं हैं. यूपी सरकार बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त है. स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे चल रहा है.

नौ माह की गर्भवती को नहीं मिला इलाज

सपा प्रमुख ने यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमला बोलते हुए कहा है कि “मैनपुरी के बिछवां में नौ माह की गर्भवती को इलाज नहीं मिला. जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई. राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद के बेटे तक को इलाज नहीं मिला. अव्यवस्था के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

ये भी पढ़ें- World Cup Final 2023: भारत की जीत के लिए काशी में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ

नहीं मिल रहा है स्ट्रेचर तक

सपा अध्यक्ष ने सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था को लेकर कहा कि गंभीर मरीजों को समय से इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है. व्हील चेयर के लिए लोग अस्पतालों में भटकते दिखाई दे जाते हैं. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा कि सरकार के संरक्षण में सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों की मिलीभगत और उपेक्षा से मरीजों का जीवन संकट में है. सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि समाजवादी सरकार में मरीजों के लिए जो 102 और 108 डायल नंबर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई थी, उसे बर्बाद कर दिया गया है.

भाजपा सरकार नहीं है महिलाओं के साथ

सपा प्रमुख ने ये भी कहा है कि भाजपा महिलाओं के साथ नहीं खड़ी है. इसी के साथ लखनऊ के ईको गार्डन में महिला शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुई धक्का-मुक्की पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ है. शासन-प्रशासन शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

56 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago