देश

बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच की जांच हुई पूरी, नहीं मिली कोई समस्या: Air India

Air India ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग सिस्टम का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है और उनमें कोई समस्या नहीं पाई गई है. एयरलाइन ने कहा कि इस महीने के मध्य में भारत के विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों के अनुरूप यह जांच शुरू की गई थी.

एयरलाइन ने बयान में कहा, “एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती जांच पूरी कर ली है.”

यह निरीक्षण पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद किया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी.

इंजन बंद होने की वजह बना था फ्यूल स्विच ‘कटऑफ’ मोड

एयर दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि ईंधन की आपूर्ति बंद होने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के इंजन बंद हो गए थे. इसकी वजह फ्यूल स्विच का ‘रन’ से ‘कटऑफ’ में अचानक चले जाना था. इससे इंजन फ्यूल कट-ऑफ स्विच के काम करने को लेकर फिर से चिंताएं पैदा हो गईं.

अहमदाबाद में हुई घातक दुर्घटना और 14 जुलाई को जारी डीजीसीए के निर्देश के बाद, एयर इंडिया और उसकी सहायक बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तत्काल स्वैच्छिक निरीक्षण शुरू किए थे. ये निरीक्षण 12 जुलाई को शुरू हुए और नियामक द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए गए.

एयरलाइन ने आगे कहा, “एयर इंडिया ने 12 जुलाई को स्वैच्छिक निरीक्षण शुरू किए थे और डीजीसीए द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा किया. नियामक को इसकी सूचना दे दी गई है.”

अन्य वैश्विक एयरलाइंस ने भी शुरू की फ्यूल स्विच जांच

कंपनी ने कहा कि जिन बोइंग 737 विमानों का भी निरीक्षण किया गया, वे एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े का हिस्सा हैं. अब निरीक्षण पूरा होने के साथ एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ने डीजीसीए को सूचित कर दिया है और सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया है. एयरलाइन ने बयान में आगे कहा, “एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.”

एयर इंडिया के साथ वैश्विक स्तर की कई बड़ी एयरलाइन जैसे एमिरेट्स आदि भी एहतियात के तौर पर अपने बोइंग विमानों की इसी तरह की जांच कर रही हैं. अमेरिकी नियामक ने वैश्विक विमानन अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि ईंधन नियंत्रण स्विच का डिजाइन सुरक्षित बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सुपरफास्ट तेजस ट्रेन का शेड्यूल और किराया जारी, जानें कब और कितने में कर सकेंगे सफर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

4 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

18 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

44 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

58 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago