Bharat Express DD Free Dish

सुपरफास्ट तेजस ट्रेन का शेड्यूल और किराया जारी, जानें कब और कितने में कर सकेंगे सफर

मध्यप्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट ट्रेन 23 जुलाई को मुंबई से रवाना होगी. आईआरसीटीसी ने इसकी बुकिंग 21 जुलाई से शुरू कर दी है. इसमें एसी 3 टीयर, एसी 2 टीयर और एसी फर्स्ट क्लास में किराया निर्धारित किया गया है.

तेजस ट्रेन

तेजस ट्रेन

मध्यप्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट ट्रेन 23 जुलाई को मुंबई से शुरू होगी. जबकि इंदौर से 24 जुलाई को रवाना होगी. ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी. आईआरसीटीसी ने 21 जुलाई से बुकिंग शुरू कर दी है.

किराया तीन कैटेगरी में है. पहली कैटेगरी एसी 3 टीयर है. जिसका किराया 1 हजार 805 रुपए है. इसमें 1 हजार 634 रुपए बेस फेयर, 40 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 86 रुपए जीएसटी शामिल है.

दूसरी कैटेगरी एसी टू टीयर का किराया 2 हजार 430 रुपए है. इसमें 2 हजार 219 रुपए बेस फेयर, 50 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 116 रुपए जीएसटी शामिल है.

तीसरी कैटेगरी एसी फर्स्ट क्लास है. जिसका किराया 3 हजार 800 रुपए है. इसमें 3 हजार 484 रुपए बेस फेयर, 60 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 75 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 181 रुपए जीएसटी शामिल है.


ये भी पढ़े: OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में MP सरकार ने लिया यू-टर्न, 27% कोटे के समर्थन में दी दलील


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read