देश

’10 क्रू मेंबर, 2 नवजात…प्लेन में सवार थे कुल 242 यात्री’, जानें पायलट को कितने घंटे का था विमान उड़ाने का अनुभव

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला विमान  (B787 Dreamliner Aircraft, AI 171) एक रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान (Plane) ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Plane में सवार थे 242 लोग

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 10 क्रू मेंबर और 2 नवजात बच्चे के अलावा 230 अन्य लोग थे. विमान (Plane) के पायलट इन कमांड सुमित सभरवाल और सह-पायलट क्लाइव कुंदर थे.

कौन था Plane का पायलट?

डीजीसीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पायलट कमांड इन रहे सुमित सभरवाल को 8 हजार 200 घंटे का प्लेन (Plane) उड़ाने का अनुभव था, जबकि सह-पायलट के पास 1100 घंटों का विमान उड़ाने का अनुभव था. एटीसी के मुताबिक, विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर रवाना हुआ था. इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया.

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: एयर ​इंडिया विमान हादसे के बाद दर्जनों शव बरामद, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार, गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद रवाना

गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद रवाना

वहीं, घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. देशभर के राजनेता हादसे पर दुख जता रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, अहमदाबाद में हुए विमान (Plane) हादसे का दुख शब्दों से परे है. आपदा प्रतिक्रिया बलों को दुर्घटना स्थल पर तुरंत भेज दिया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago