देश

एयरबस A320 में सॉफ्टवेयर अपडेट का असर, दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित

Airbus A320 Software Update: दुनिया भर में हवाई यात्राएं इन दिनों एक बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से प्रभावित हो रही हैं. दरअसल, एयरबस ने अपने A320 फैमिली के विमानों के लिए अर्जेंट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है. कंपनी ने साफ कहा है कि इन विमानों में जल्द से जल्द यह अपडेट इंस्टॉल करना जरूरी है. वरना फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर असर पड़ सकता है.

क्या है पूरा मामला?

एयरबस के मुताबिक दुनिया भर के करीब 6000 जेट्स को तुरंत यह अपडेट करना होगा. फ्लाइट्स को अपनी रेगुलर सर्विस से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह अपडेट एक हालिया घटना के बाद जारी किया गया है. दरअसल, A320 फैमिली के विमानों में सोलर रेडिएशन की वजह से फ्लाइट कंट्रोल से जुड़ा डेटा करप्ट हो सकता है. इसी कारण कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है.

फ्लाइट में एल्टीट्यूड गिरने की घटना

30 अक्टूबर को कैनकन से नेवार्क जा रही जेटब्लू की फ्लाइट में अचानक एल्टीट्यूड गिर गया था. इस घटना में कई यात्री घायल हुए और विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इसके बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू की और एयरबस ने तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट का निर्देश दिया.

दुनिया भर की एयरलाइंस प्रभावित

इस अपडेट की वजह से दुनिया भर की एयरलाइंस प्रभावित हो रही हैं. भारत में इसका असर ज्यादा दिख रहा है क्योंकि यहां A320 फैमिली के लगभग 400 विमान इस्तेमाल होते हैं. इनमें इंडिगो और एयर इंडिया के बेड़े शामिल हैं. इंडिगो के पास ही करीब 195 A320 विमान हैं, जिनमें से 163 फिलहाल ऑपरेशन में हैं. इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है और इंडिगो की सर्विस पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-WPL 2026 का शेड्यूल जारी, पहली बार वीक-डे पर नहीं खेला जाएगा फाइनल

दुनिया भर में एयरबस A320 फैमिली के 11,300 से ज्यादा विमान उड़ रहे हैं. इनमें से लगभग 6000 विमानों को तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है. यही वजह है कि कई फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और संचालन में देरी हो रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

5 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago