Bharat Express DD Free Dish

WPL 2026 का शेड्यूल जारी, पहली बार वीक-डे पर नहीं खेला जाएगा फाइनल

WPL 2026 Schedule: BCCI ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं बल्कि गुरुवार को होगा. 28 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 22 मैच होंगे, जिनमें नवी मुंबई और वडोदरा मेजबानी करेंगे.

WPL 2026 Schedule: BCCI ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार का कार्यक्रम सभी को चौंकाने वाला है क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं होगा. BCCI की माने तो एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी को मंगलवार को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 5 फरवरी को गुरुवार को होगा. इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो शहरों नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होगा.

टूर्नामेंट का स्वरूप

यह सीजन 28 दिनों तक चलेगा और कुल 22 मैच खेले जाएंगे. दो डबल-हेडर मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच शाम 7 बजे से होंगे. शुरुआती राउंड और पहले दो डबल-हेडर मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे. इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा चरण वडोदरा में खेला जाएगा, जहां प्लेऑफ और फाइनल भी आयोजित होंगे.

ये भी पढ़ें-Palash Muchhal-Smriti Mandhana ने शादी टूटने की अफवाहों के बीच किया ऐसा काम, इंस्टाग्राम पर बढ़ी हलचल

WPL का पूरा कार्यक्रम

9 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी, नवी मुंबई
10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी- आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी- आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी, नवी मुंबई
19 जनवरी से 1 फरवरी तक- वडोदरा में लीग मैच
3 फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी- फाइनल, वडोदरा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read