देश

यूपी में बन रहे एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, योगी सरकार ने विकास की नई दृष्टि दी- बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 35 सौ करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. लखनऊ वासियों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर नए फ्लाईओवर बनाए जाने की भी घोषणा करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नई दृष्टि दी है और विश्वास दिलाया कि 2024 तक उत्तर प्रदेश में 5 लाख करोड़ों रुपए के काम पूरे हो जाएंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की कई बड़ी योजनाओं की घोषणा

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी. इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर , गोसाईगंज बनी मोहन मार्ग पर आरओबी , लखनऊ सीतापुर रोड पर सिंधौली कस्बे के पास आरओबी जिससे नैमिषारण्य जाने में आसानी होगी. लखनऊ में अक्टूबर तक रिंग रोड शुरू करने की घोषणा ,कानपुर से लखनऊ तक 63 किलोमीटर का 5000 करोड़ का ग्रीन एक्सप्रेसवे हाइवे कानपुर से शुक्लागंज से शुरू होकर लखनऊ रिंग रोड तक बनेगा. इसके साथ यूपी के विकास के लिए महत्वपूर्ण भोपा कानपुर इकोनामिक कॉरिडोर 12000 करोड़ की लागत से 411 किलोमीटर फोरलेन बनेगा. गोरखपुर से सिलीगुड़ी का सिक्स लेन ग्रीन एक्सप्रेस वे हाईवे की भी नितिन गडकरी ने घोषणा की.

ये भी पढ़ें: NDA की बैठक से पहले चिराग पासवान ने अमित शाह से की मुलाकात, क्या 6-1 के फॉर्मूले पर बनेगी बात?

एथेनॉल को हवाई जहाज उड़ाने में भी किया जाएगा प्रयोग

नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ का महत्व रामायण काल से है. प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मणजी के नाम से यह शहर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई दृष्टि दी है. 2004 से मैं एथेनॉल की बात करता रहा हूं ,अब यूपी के एथेनॉल से केवल गाड़ी नहीं बल्कि आने वाले समय में दुनिया में हवाई जहाज एविएशन फ्यूल बनकर चलेगा, जिसके लिए इंडियन ऑयल प्लांट लगा रहे हैं, जिससे किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा. गन्ना किसानों का भविष्य बदलने के लिए मोदी सरकार की नीतियों व निर्णय से काफी फायदा मिला है. उन्हें समय से गन्ने के पैसे मिलने लगे हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके सामने यह उद्देश्य रखा है कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी व भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अंतर्राष्ट्रीय होना जरूरी है. सरकार आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को दी थी. 9 साल में जो विभाग मुझे देखने को मिला उसका सब हिसाब किया जाए तो 50 लाख करोड़ का कार्य करने का सौभाग्य मुझे मिला है, यह कार्य करने से लोगों को जीवन सशक्त हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago