देश

पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन पर घातक हमला, मेस के सेवादार ने नुकीले हथियार से किए कई वार, हालत गंभीर

Pathankot Air Force: पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स (Pathankot Air Force) में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल (Arshita Jaiswal) पर घातक हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स मेस में ही काम करने वाले एक सेवादार ने उन पर बुरी हमला किया था, जिसमें वह घायल हुई हैं. आरोपी ने तेजधार वाले नुकीले हथियार से उन पर कई वार किए, जिसकी वजह से उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आई हैं. महिला स्क्वाड्रन बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी के मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने अब इस पूरे का जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पठानकोट एयरफोर्स पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी सेवादार से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: आदिवासी वोटों पर कांग्रेस की नज़र, लाएगी अलग से वचन-पत्र, घर-घर पहुंचेंगे नेता

सेवादार ने ही किया महिला स्क्वाड्रन पर हमला

इस पूर मामले में डीएसपी लखविंदर सिंह (DCP Lakhwinder Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि, “उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला स्क्वाड्रन लीडर को किसी की ओर से तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया गया. पूरे मामले की जांच करने के बाद मेस का सेवादार ही महिला स्क्वाड्रन लीडर को नुकीले हथियार से हमला करने वाला निकला. इसके बाद आरोपी मेस को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago