पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
Bareilly News: यूट्यूबर तस्लीम बरेली के नवाबगंज के गांव मिलक पिछवाड़ा का रहने वाला है. वह पिछले कई सालों से ट्रेंडिंग हब 3.0 के नाम से यूट्यूब चैनल चला रहा था.
Income Tax Raid Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक यू-ट्यूबर के घर पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर के घर से विभाग को 24 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. फिलहाल, मामले में जांच-पड़ताल भी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तस्लीम नाम के शख्स पर अवैध तरीके से पैसे कमाने का आरोप है. जबकि, तस्लीम का कहना है कि उन्होंने यह पैसे यू-ट्यूब के जरिए कमाए हैं.
तस्लीम ‘ट्रेडिंग हब 3.0’ नाम से एक यू-ट्यूब (YouTube) चैनल चलाते हैं. यह चैनल विशेष तौर पर सिर्फ शेयर बाजार के ट्रेंड पर आधारित है और तस्लीम बाजार से संबंधित घटनाओं पर ही वीडियो बनाते हैं. उनके चैनल के काफी संख्या में फॉलोवर्स भी हैं. परिवार का कहना है कि तस्लीम की यू-ट्यूब से कुल कमाई 1.2 करोड़ रुपये थी. जिसमें से उन्होंने बतौर टैक्स 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था.
यह भी पढ़ें: “सीमा के लिए छोड़ दी थी मैंने पहली बीवी, अभी भी करता हूं प्यार”, गुलाम हैदर ने की पाकिस्तान लौट आने की अपील
‘बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है’
परिवार ने आयकर विभाग की छापेमारी को साजिश बताया है. तस्लीम की मां का कहना है कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. वह अपनी मेहनत से काम करता है और पैसे कमाता है. हालांकि, आयकर विभाग इस बात की भी दस्तीक कर रहा है कि टैक्स फाइलिंग में गड़बड़ी जानबूझकर की गई है या फिर जानकारी के अभाव में तस्लीम की तरफ से किया गया है.
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…