Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित गुट) प्रमुख अजित पवार की बुधवार को बारामती के पास हुए प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग की कोशिश में विमान क्रैश हो गया. हादसे में अजित पवार और पायलट समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद सोशल मीडिया पर अजित पवार का 2024 का एक पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है, वायरल ट्वीट में पवार प्लेन सुरक्षा की बात करते हुए लिखते हैं कि ‘अगर हमारा प्लेन आराम से लाँड़ करता है तो समझो उसकी पायलट एक महिला ही होगी’. उनका यह ट्वीट NCP के महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रमोट करने के लिए सामने आया था.
दरअसल, पवार द्वारा NCP के महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रमोट करने के उद्देश्य से किए ट्वीट में लिखा था कि “जब हम हेलीकॉप्टर या प्लेन से यात्रा करते हैं, और अगर हमारा प्लेन या हेलीकॉप्टर आसानी से लैंड करता है, तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है.” यह ट्वीट उस समय भी काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे महिला सशक्तिकरण के पक्ष में सराहा था. अब दो साल बाद पवार की मौत के बाद उनका यह पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है. लोग दबा कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इसे संयोग या विडंबना बता रहे हैं.
VSR एविएशन के टॉप अधिकारी वीके सिंह ने मीडिया को बताया कि प्लेन में दो पायलट थे. जिनमें एक महिला तो एक पुरुष शामिल हैं. वहीं पुरुष पायलट कैप्टन सुमित कपूर के पास 16,000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग अनुभव था. जबकि को-पायलट शम्भावी पाठक के पास करीब 1,500 घंटे का अनुभव था. दोनों ही पायलट दिल्ली के रहने वाले थे.
संबंधित खबर: अजित पवार को ‘दादा’ क्यों कहते थे समर्थक? जानिए इस नाम के पीछे की कहानी
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसा मुख्य रूप से खराब विजिबिलिटी की वजह से हुआ. पायलट ने रनवे पर लैंडिंग की पहली कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए. दूसरी कोशिश में भी विजिबिलिटी न होने से रनवे दिखाई नहीं दिया. VSR एविएशन के टॉप अधिकारी वीके सिंह ने कहा कि अगर पायलट को रनवे साफ नजर नहीं आता तो सामान्य प्रक्रिया में लैंडिंग छोड़ देते हैं, लेकिन इस बार मौसम इतना खराब था कि एक बड़ा हादसा हो गया.
संबंधित खबर: आखिर कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का ‘सिकंदर’ कहा जाने वाला Learjet 45? जानें इस हाई-टेक प्लेन की खासियत
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि एक संस्थान थे. NCP(अजित गुट) में उनकी हैसियत एक ऐसे सेनापति की थी, जो अकेले जिधर चलते थे रास्ता उधर बन जाता था जिसके चलते देश की राजनीति में उनका एक अहम योगदान था. अब दादा महाराष्ट्र और देश समेत पूरे दुनियां को अलविदा कह चुके हैं. इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई अन्य बड़े नेताओं ने गहरा दुख जताया है. यह भी बता दें कि महाराष्ट्र की सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…