यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा
UP News: यूपी में बनारस के बाद अन्य नगर निगमों में भी म्युनिसिपल बांड जारी करने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिये हैं कि सभी नगर निकायों में साफ-सफाई, सुन्दरीकरण, व्यवस्थापन एवं कूड़ा उठान के साथ विकास कार्यों की निगरानी व मॉनीटरिंग के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारी बनाये जाएं, जिससे कि कार्यों की गुणवत्ता का पता चले और विकास कार्य में तेजी आ सके. मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोग, जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, इसकी रोकथाम के लिए अभी से ही फॉगिंग एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए, जिससे कि इन्हें पनपने से पहले ही रोका जा सके.
नगर विकास मंत्री ए के शर्मा नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में विकास कार्यों, साफ-सफाई एवं व्यवस्थापन की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बरसात में नगरों की जल निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम को ठीक रखें, जो भी आवश्यक कार्य हों उन्हें लगातार कराते रहें. जलभराव एवं गन्दगी के कारण कहीं पर भी बीमारियां न फैले, इसलिए नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. डोर टू डोर कूड़ा उठान, कूड़ा प्रबंधन पर जोर हो साथ ही नगरों के सुन्दरीकरण, पार्कों के रखरखाव पर भी ध्यान दें. सभी निकाय अपने यहां की खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र बदलें, अंधेरे में लोगों को बेवजह दुर्घटना का शिकार ना होना पड़े.
नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरों के निराश्रित पशुओं को रखने के लिए सभी नगर निगमों में मॉडल गौशाला बनाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें. नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में भी कान्हा गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाएं. इसी प्रकार विद्युत और गैस से संचालित होने वाले आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल भी बनाये जाएं, खासतौर से धार्मिक स्थलों पर ऐसे शवदाह गृह बनाने पर ध्यान दिया जाए जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके. उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश देते हुए सहारनपुर और मुरादाबाद में चल रहे ऐसे अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके.
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 27 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
ए के शर्मा कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है. इसके लिए सेफ सिटी परियोजना के कार्यों को तथा ऐसे निजी कैमरे को जो सड़क को फोकस कर रहे हों उन्हें आईसीसीसी, आईटीएमएस से कनेक्ट करने की कार्यवाही को शीघ्र पूरा करें.
ए के शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों को नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अपने निकाय के विकास कार्यों को कराने को कहा. उन्होंने सभी योजनाओं के तहत कराये गये कार्यों का वेब कलेक्शन बनाने को कहा, जिससे कि योजनाओं की प्रगति स्पष्ट हो सके. साथ ही सूडा के तहत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अधूरी किश्तों को शीघ्र जारी किया जाय. उन्होंने आगरा एवं कानपुर नगर निगम के लिए जारी होने वाली म्युनिसिपल बांड को शीघ्र ही जनता को उपलब्ध कराने की बात कही.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…