देश

कैशलेस इंडिया के दावे की खुली पोल, जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन के लिए नकदी की मांग, ATM के बाहर कतारों में दिखे छात्र

Jamia Millia Islamia: एक तरफ जहां देश में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया जा रहा है. तरह-तरह के पेमेंट ऐप लाए जा रहे हैं. ठेलेवाले से लेकर बड़े-बड़े दुकानदार और शॉपिंग मॉल से लेकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स तक.. अब ऑनलाइन पेमेंट ले रहे हैं. लेकिन, देश के नामचीन शिक्षण संस्थानों में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया डिजिटल इंडिया के मिशन में बट्टा लगा रही है. दरअसल, जामिया मिलिया इस्लामिया में न्यू सेशन के लिए एडमिशन लेने आए बच्चों से नकद वसूली की जा रही है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑनलाइन पेमेंट लेने से साफ इनकार कर दिया है.

पैसे निकालने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे छात्र

परेशान छात्र भारी बारिश में भी एटीएम से पैसे निकालने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे, ताकि वे अपनी फीस जमा कर सकें और अपना प्रवेश ले सकें. जब भारत एक्सप्रेस ने जामिया के पीआरओ अहमद अजीम से बातचीत की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि प्रवेश शुल्क की राशि नकद में जमा कराई जा रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में जामिया मिलिया इस्लामिया में डिजिटल पेमेंट लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बैंक के कैश काउंटर में घुसकर बच्चे ने चुराए 1 लाख रुपये, 1 मिनट भी नहीं लगने दिया, बिहार पुलिस तलाश में जुटी

बता दें कि पीएम मोदी कैशलेस और पेपरलेस लेनदेन की बात करते हैं और चाहते हैं कि भारत डिजिटल दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचे, देश के महान और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक में कैशलेस इंडिया को कैसे बढ़ावा दिया जा रहा है, आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये कि यहां की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा के पक्ष में होने का दावा करती हैं. ATM के बाहर छात्रों की लंबी कतारें उनके दावों की जमीनी सच्चाई की गवाही देती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

8 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

32 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

51 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

55 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago