देश

UP News: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, श्रावस्ती के कई गांव हुए जलमग्न

अभिषेक सोनी

UP News: नेपाल के पहाड़ी इलाको पर हुई भारी बारिश से श्रावस्ती में राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिसके कारण राप्ती नदी अब अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है. इसका असर जिले के आधा दर्जन गांवों में दिखाना शुरू हो गया है. साथ ही इसके कहर से जमुनहा भिनगा मार्ग भी कट गया है. वहीं तटवर्ती गांव में भी पानी पहुंचने के कारण तमाम घर व इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है.

बता दें कि श्रावस्ती में बीते मंगलवार को नेपाल की कुसुम नदी से छोड़े गए पानी और हुई बरसात के कारण रात के करीब 8:00 बजे तक राप्ती नदी का जल स्तर खतरे के निशान को करीब 80 सेंटीमीटर पार कर  चुका था. जानकारी के मुताबिक जिले के तटवर्ती इलाकों के असरफ नगर और लौकिहवा गांव के अंदर पानी पहुंच चुका है, जिससे गांव के लोग डरे हुए हैं. साथ ही आधा दर्जन गांव को जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे लोगों के आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि सुबह जलस्तर कम होकर खतरे के निशान से 80 से 60 सेमी0 पर पहुंच गया है जो कि अभी स्थिर बना हुआ है, लेकिन पानी के दबाव के कारण जमुनहा भिनगा मार्ग बीच से कट गया है. इसके कारण मार्ग को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं खबर सामने आ रही है कि पानी अब काफी तेजी से हरिहरपुर जोगिया की तरफ बढ़ रहा हैं.

ये भी पढ़ें- Watch Video: बांके बिहारी की शरण में पहुंचे सीएम योगी, मंदिर में की पूजा-अर्चना

राप्ती के कहर से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि वह बेघर हो गए हैं और अब क्या करें. ग्रामीणों ने ये भी बताया कि पिछले साल भी श्रावस्ती में बाढ़ की तबाही से सैकड़ो परिवार बेघर हुए थे और इस बार भी यही हो रहा है. गांव वालों ने जिला प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई है.

वहीं गाज़ियाबाद में बारिश के चलते जलभराव से आम जनता बेहाल हो गई है. जलभराव से शहर में जगह-जगह जाम लग गया है. हिंडन अंडरपास तालाब के रूप में अब दिखाई दे रहा है, जहां से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया है. तो वहीं अलीगढ़ में कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे यहां के लोगों को बुधवार को झमाझम हुई बारिश ने एक तरफ तो गर्मी से राहत दिलाई लेकिन रामघाट रोड, गूलर रोड, जिला अस्पताल जवाहर भवन में मेयर के कार्यालय सहित चारों ओर जलभराव हो गया है, जिसने नगर निगम द्वारा बरसात से पूर्व कराए गए नाले सफाई कार्य और स्मार्ट सिटी परियोजना की पोल खोल कर रख दी है. जलभराव को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

8 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

35 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

36 minutes ago