फोटो-ट्विटर
UP Politics: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को संसद के पूरे सत्र से निलंबित किए जाने के बाद से वह संसद भवन परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं और इसी दौरान उनके पक्ष में विपक्षी दल खड़े नजर आ रहे हैं. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ यानी इंडिया (INDIA) के तमाम दल उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनके पक्ष में गुरुवार को दिखे और उनका समर्थन करने संसद भवन पहुंचे. इसी के बाद से यूपी की राजनीति में ये चर्चा तेज हो गई है कि सपा का यूपी में कुनबा बढ़ सकता है. यानी आप और सपा एक साथ गठबंधन के धागे में बंध सकते हैं. तो वहीं पल्लवी पटेल के साथ हुई मुलाकात के भी मायने तलाशे जा रहे हैं.
बता दें कि अखिलेश यादव ने संजय सिंह के साथ हुई मुलाकात की अपनी तस्वीरें भी ट्विटर पर कल शेयर की थी, और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि, “मणिपुर में जो हो रहा है, वो तो इतना वीभत्स है कि भाजपा सरकार को नैतिक और राजनीतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने आप ही, अपने ख़िलाफ़ ही ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाना चाहिए था.” बता दें कि इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं और इसी के बाद से यूपी की राजनीति में सपा का कुनबा बढ़ने को लेकर राजनीति गर्म है और चर्चा तेज है कि हो सकता है कि आने वाले समय में सपा और आप गठबंधन के बंधन में खुद को बांध लें. बता दें कि सपा प्रमुख के साथ लोकसभा सांसद एसटी हसन भी संजय सिंह का साथ समर्थन करने पहुंचे थे और पल्लवी पटेल ने भी मुलाकात की थी.
वहीं इस मौके पर अखिलेश ने विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ को एक मजबूत कड़ी बताते हुए दावा किया है कि, ‘‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी से इंडिया गठबंधन सफाया करेगा.’’ आगे वह बोले कि, ‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं. हम सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा है कि, यह हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाईचारे का संदेश है. इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे, तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है.” आगे उन्होंने ये भी दावा किया कि, “2014 में भाजपा सरकार देश में आई थी लेकिन अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे.’’
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…