देश

अखिलेश यादव ने घोसी के मतदाताओं से की अपील, वोट डालने से लेकर परिणाम तक रहें चौकन्ना

5 सितंबर को होने वाले घोसी उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. जहां भारतीय जनता पार्टी ने संगठन से लेकर सरकार तक बड़े स्तर पर जनसंपर्क करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताने का काम किया, तो वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही, घोसी उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जहां घोसी में बड़े स्तर पर जनसंपर्क किया तो वहीं अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घोसी के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक अपील जारी की है, जिसमें कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की.

अखिलेश यादव ने जारी अपील में कहा की पहले पूरे देश में घोसी कभी भी इतना अधिक चर्चा में नहीं रहा है जितना इस समय है क्योंकि भाजपा की महंगाई, भ्रष्टाचार व अत्याचार से देश भर की जनता को लग रहा है की घोसी की जनता भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी की दल बदल करने वाले नेताओं को अब वह खुलकर हराएगीऔर विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को एक सबक सिखाएगी.

जनता उसी को चुनेगी जो दुख दर्द में रहा उनके साथ -अखिलेश यादव

अपने अपील में अखिलेश यादव ने घोसी के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरीके से घोसी में जाति, धर्म, मजहब, दल से परे हर कोई सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीतने के लिए तैयार है वैसा उत्साह आज तक नहीं देखा गया. जनता उसी को चुनेगी जो दुख दर्द में उनके साथ खड़ा होता है और जनता के काम भी आता है. अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की कि सभी समूह बनाकर एक साथ वोट करने जाएं और किसी के दबाव में ना आए. अगर कोई दबाव बनाए तो तुरंत वीडियो बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं को सूचित करें. अपना वोट जरूर डालें और याद रखें एक भी वोट न घटने पाए और एक भी वोट न बटने पाए.

इसे भी पढ़ें: Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनान लड़ने का किया ऐलान, भाजपा ने महागठबंधन की एकता पर दागे सवाल

मतगणना पर भी चौकन्ना रहने की की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां एक तरफ मतदाताओं से वोट करने की अपील की तो वहीं मतगणना के दिन भी चौकन्ना रहने की अपील की. अखिलेश यादव के द्वारा की गई अपील में उन्होंने कहा कि सिर्फ मतदान ही नहीं उसके बाद भी 8 तारीख को परिणाम आने पर भी चौकन्ना रहें, अपने डाले गए मतों की चौकसी निगरानी करें और जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही वापस आए.

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

7 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago