देश

Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, भाजपा ने महागठबंधन की एकता पर दागे सवाल

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं, भाजपा-एनडीए के विरोध में बने कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन का एजेंडा अभी तक साफ नहीं हुआ है. I.N.D.I.A की अगुआ पार्टी कांग्रेस के यूपी प्रदेशाध्‍यक्ष अजय राय के बयान ने समाजवादी पार्टी की चिंता बढ़ा दी है.

यूपी के नए कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि वे यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारेंगे. उनका ये बयान उनके सहयोगी दलों जैसे- समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के लिए झटका है, क्‍योंकि ये दल इसलिए कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं ताकि भाजपा को हराया जा सके. इसके लिए इन दलों को खुद भी अपने प्रत्‍याशी उतारने हैं, लेकिन यदि कांग्रेस आलाकमान यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशी खड़ा करेगी तो उनके महागठबंधन का क्या होगा?

अजय राय के बयान के बाद सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन पर तंज कसा है. भाजपा ने राय के बयान ‘कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्‍याशी उतारेगी’ पर चुटकी लेते हुए कहा है कि फिर महागठबंधन का क्या होगा? बता दें कि यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. जिनमें से अधिकतर भाजपा के पास हैं. आगामी चुनावों में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन कौन कितना जनता के वोटों पर खरा उतरेगा ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे.

अपनी खोई जमीन को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी कांग्रेस

बताया जा रहा है कि अजय राय ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही तैयारी भी शुरू कर दी है. राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खो चुकी जमीन को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी. इसीलिए बड़ी प्लानिंग के साथ चुनावी मैदान में उतरने का मन बना रही है. यही वजह है कि खुद को साबित करने के लिए आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर ताल ठोक सकती है. हालांकि, सीटों का फैसला आला कमान ही करेगा, लेकिन अजय राय ने सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है.

कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी- अजय राय

अजय का यह बयान उस समय आया है, जब गुरुवार और शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक हुई है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं और कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो फिर समाजवादी पार्टी क्या करेगी? क्योंकि दोनों ही पार्टी इंडिया गठबंधन के लिए अहम हैं. तो वहीं अजय राय के इस बयान के बाद ये भी सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? या फिर क्या विपक्ष में अंदर ही अंदर फूट है और सत्तारूढ़ दल भाजपा को पता न चले इसलिए एकजुट होने का दिखावा कर रहे हैं? हालांकि सपा की ओर से अजय राय के बयान का बचाव किया गया है. जहां भाजपा अनेक आरोप लगा रही है तो वहीं सपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अजय राय के बयान का गलत मतलब निकाले जाने की बात कही है और ये भी कहा है कि, सभी पार्टियां सभी लोकसभा सीटों पर अपनी-अपनी तैयारी करेंगी और इसके बाद सभी दल मिलकर यह निर्णय लेंगे कि किस पार्टी को किस सीट पर चुनाव लड़ना है.

ये भी पढ़ें- पाक-चीन को भारत का जवाब: PM मोदी बोले- कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार, देश के हर हिस्से में आयोजित होंगे इवेंट्स

बीजेपी ने बोला हमला

अजय राय के इस बयान के बाद भाजपाइयों का कहना है कि इंडिया गठबंधन तो बस दिखावा है. भाजपा ने कहा है कि, इंडिया गठबंधन तो केवल फोटो खिंचवाने के लिए है. भाजपा ने ये भी आरोप लगाया है कि, गठबंधन के नेताओं के बीच में कोई एकता नहीं है. इसी के साथ भाजपा ने सवाल खड़ा किया है कि, जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी तो फिर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा किस तरह किया जाएगा. इसी के साथ भाजपा ने गठबंधन को दिखावा करार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

40 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

48 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

60 minutes ago