देश

ज्ञानवापी जैसी एक और कानूनी लड़ाई: महाभारत काल के लाक्षागृह की भूमि पर मजार बनाने का मामला न्यायालय में, 12 सितंबर को आएगा फैसला?

कुलदीप पंडित.

अयोध्‍या के राम मंदिर और वाराणसी के ज्ञानवापी जैसा एक और मजहबी विवाद न्‍यायालय में पहुंचा है. यह विवाद है, महाभारत काल के लाक्षागृह की भूमि पर मजार और कब्र बनाने का, उस प्रॉपर्टी को हिंदू पक्ष वापस पाना चाहता है. इसके लिए दोनों पक्षों की बागपत न्यायालय में सुनवाई हुई है.

बता दें कि महाभारत ग्रंथ में वारणावत का इतिहास दर्ज है. वारणावत में ही पांडवों को जलाकर मारने की साजिश रची गई थी, इसके लिए शकुनी और दुर्योधन ने लाक्षागृह का निर्माण करवाया था. वो घटना द्वापर युग की थी और अब तक उसे हजारों वर्ष हो चुके हैं. हिंदू अनुयायियों का कहना है कि मुस्लिमों ने उसी जमीन पर बदरुद्दीन की मजार बनवा दी थी, और उसे वे अब कब्र की जमीन कहते हैं.

50 साल से चल रहा कोर्ट में मुकदमा

संवाददाता के अनुसार, बागपत के बरनावा गांव के हिंदू-मुस्लिम अनुयायियों के बीच यह विवाद चल रहा है, जिसे लाक्षागृह और बदरुद्दीन की मजार का विवाद कहा जा रहा है, जिसे लेकर 50 साल से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. आगामी 12 सितंबर को इस मामले पर बागपत सिविल कोर्ट फैसला सुना सकता है. हिंदू पक्ष मजार को लाक्षागृह का हिस्सा बता रहा है. जबकि मुस्लिम पक्ष इस हिस्से को बदरुद्दीन की मजार और उसके आस पास उनके अनुयायी की कब्र बताता है. इस मामले को लेकर 1970 में मुकीम खा ने वर्ष 1970 में मेरठ सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था, जो अब तक बागपत कोर्ट में चल रहा है.

ऐसे हैं हिंदू मुस्लिम पक्ष के दावे

मुस्लिम पक्ष की मानें तो बरनावा गांव निवासी मुकीम खां ने वर्ष 1970 में वाद दायर करते हुए मेरठ अदालत से मालिकाना हक की मांग उठाई थी. अलग जिला बनने के बाद ये मामला बागपत कोर्ट में ट्रांसफर हो गया था, जो अब सिविल कोर्ट में विचाराधीन है. मुकीम खान ने टीले पर बदरुद्दीन शाह की दरगाह और मजार होने का दावा किया था. जो सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में बतोर वक्फ प्रोपर्टी रजिस्टर्ड है. मामले में ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज को प्रतिवादी बनाया गया था. जिसमें आरोप लगाया था की कृष्ण दत्त इसे खत्म कर हिंदुओं की तीर्थ बनाना चाहते हैं. जबकि कृष्णदत्त ने दावा किया था, की प्राचीन टीला और मजार लाक्षा गृह का हिस्सा हैं. जहां कोई भी मजार और कब्रिस्तान कभी नहीं रहा.

12 सितंबर को फैसला आ सकता है

टीले की कुछ भूमि का एएसआई सर्वेक्षण ने अधिग्रहण कर रखा है. शेष भूमि पर गांधी आश्रम समिति द्वारा महानद संस्कृत विद्यालय का संचालन हो रहा है. पिछले 50 साल से चल रहे विवाद का अब निपटारा होने की उम्मीद है. अब मामला फैसले की सुनवाई की तरफ बढ़ रहा है. जिसमें 12 सितंबर को फैसला होना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़िए: खाटू श्याम मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानिए महाभारत से जुड़ी उनकी कहानी

‘लाक्षागृह में ही रची गई थी पांडवों को जलाकर मारने की साजिश’
हिंदू अनुयायी मानते हैं कि महाभारत काल के समय में बागपत में कौरवों ने पांडवों को जलाने की साजिश रची थी, इसके लिए यहां लाक्षागृह बनवाया गया था. हालांकि, पांडव चतुराई से एक गुफा के रास्‍ते बच निकले थे. आज भी उस गुफा का वजूद बताया जाता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago