देश

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव के तेवर हुए नरम, सीटों के बंटवारे पर क्या बनेगी अब बात?

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी देखने को मिली थी और सीटों के बंटवारे पर दोनों दल आमने-सामने आ गए थे. इसके बाद से बीजेपी के खिलाफ अस्तित्व में आए ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे. खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था, जिसके बाद कहा जाने लगा था कि आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) में दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बात बन पाना मुश्किल है. हालांकि अब कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव के रूख में नरमी देखने को मिली है.

अखिलेश के तेवर नरम

अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूरा सम्मान मिलेगा. एक टीवी चैनल से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की तरफ से अच्छा उम्मीदवार व अच्छा समीकरण नजर आएगा, उसे ही टिकट दिया जाएगा. लेकिन अखिलेश यादव ने साथ ही ये भी कहा कि सीटों की संख्या से सम्मान को नहीं जोड़ा जा सकता है.

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा प्रमुख का कहना था कि जनता बदलाव चाहती है इसलिए ये गठबंधन होगा. अखिलेश ने कहा कि जनता परिवर्तन के लिए वोट कर रही है तो चिंता विपक्षी दलों को नहीं, बीजेपी को होनी चाहिए. अखिलेश ने कहा कि भाजपा को यह सोचना चाहिए कि आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली वालों के कारण वोट खिलाफ जाएगा या यूपी वालों के कारण.

ये भी पढ़ें: Rajasthan CM Oath Ceremony: भजनलाल शर्मा ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

सपा-कांग्रेस के बीच गतिरोध खत्म होने के मिले संकेत

इसके पहले, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं, जिसके बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य ही सवाल उठने लगे थे. ये दोनों ही दल इस गठबंधन का हिस्सा हैं और अगर इनके बीच तल्खियां बढ़ीं तो लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसना तय माना जा रहा था. हालांकि अखिलेश यादव के तेवर नरम होने के बाद ये संकेत जरूर मिलने लगे हैं कि दोनों दल फिलहाल साथ बैठकर सीट बंटवारे पर गतिरोध खत्म करने की राह पर हैं.

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है और यूपी का प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक रही है. लेकिन कांग्रेस पार्टी भी कम सीटों पर सहमत नहीं है. ऐसे में फिलहाल सीटों को लेकर कुछ तय नहीं हो पाया है लेकिन अखिलेश यादव का हालिया बयान इंडिया गठबंधन के लिए राहत की खबर लेकर जरूर आया है. फिलहाल, अखिलेश यादव के इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

11 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

51 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago