Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में बड़ा ट्विस्ट आया है. इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट नील भट्ट, (जो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं) विक्की जैन, खानजादी और अभिषेक कुमार नॉमिनेट हुए हैं. मगर गया कौन ये जानने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं. तो लेटेस्ट अपडेट्स के हिसाब सै इस शो से अब जिसका सफर खत्म हुआ, वो खानजादी हैं. इन्हें किसी के वोट ने नहीं, बल्कि घरवालों के जरिए निकाला गया.
शॉपिंग- मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज़ सेल (9-17 दिसंबर)-लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन आदि पर 75% तक की छूट |
दरअसल, ‘बिग बॉस 17’ का वीकेंड का वार गुरुवार को ही शूट हो जाता है. लेकिन टीवी पर उसे शुक्रवार और शनिवार को दिखाया जाता है. ऐसे में आज 15 और 16 दिसंबर को दिखाया जाने वाला एपिसोड 14 तारीख को ही शूट हो गया है. सलमान खान ने आकर जहां कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. वहीं, खानजादी का एविक्शन भी किया.
सोशल मीडिया पर आ रहे तमाम अपडेट्स के मुताबिक, एलिमिनेशन के लिए एक्टिविटी एरिया में एक हॉन्टेड हाउस सेटअप लगाया गया. इस दौरान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बजर बजाना था. जो पहले बजाता, वो सेव हो जाता. ऐसे में अभिषेक ने पहले बजाया और खानजादी ने आखिर में. ऐसे में वह बॉटम में रहीं और उनको जाना पड़ा.
शो के शुरुआत से ही घर जाना चाहती थीं खानजादी
वैसे खानजादी शुरू से ही घर जाना चाहती थीं. उन्होंने कई बार शो में इसका जिक्र किया है. इतना ही नहीं, जाने के चक्कर में उन्होंने कई बार न घर का काम किया था और न टास्क में हिस्सा लिया था. वीकेंड के वार पर भी जब उनकी बीमारी का खुलासा हुआ था. उसके बारे में सलमान ने बात की थी, तब भी उन्होंने रोते हुए कहा था कि मैं घर जाना चाहती हूं. मुझे भेज दो. हालांकि तब तो ऐसा हुआ नहीं. मगर अब फाइनली वो आउट हो गई हैं.
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…