यूटिलिटी

JIO TV OTT Premium: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्रीमियम प्लान, एक रीचार्ज में पाएं 14 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस

JIO TV OTT Premium: हाल ही में रिलायंस जियो ने अपना जियो सिनेमा प्रीमियम (Jio Cinema Premium) लॉन्च किया है. इस बीच अब रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक खास प्लान लॉन्च किया है जो कि कंपनी ने जियो टीवी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (Jio TV OTT Premium) लॉन्च कर दिया है. इस प्लान की खास बात यह है कि 14 अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस सिंगल प्लान में मिल रहा है. इन प्लान में आपको प्राइम वीडियो से लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल रहा है.

जियो ओटीटी सेगमेंट में अपना दायरा बढ़ा रहा है. इससे पहले कंपनी ने आईएफए वर्ल्ड कप 2022 की स्ट्रीमिंग और आईपीएल 2023 की स्ट्रीमिंग कर चुका है. जियो टीवी के नए प्रीमियम प्लान की बदौलत कंपनी एंटरटेनमेंट में अपना विस्तार कर रही है. अब सवाल यह भी है कि आखिर इस प्लान की खासियतें क्या है.

यह भी पढ़ें-आम जनता को बड़ा झटका! CNG के रेट में बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा दाम

Jio Plans में मिलेंगे ये ऐप्स

जियो ने अपने टीवी सेगमेंट में तीन में तीन प्लान्स लॉन्च किया है. सभी प्लान्स में यूजर्स को 14 अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलने वाला है. इस लिस्ट में JioCinema Premium, Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5, Amazon Prime Video (मोबाइल एडिशन), Lionsgate Play, Discovery+, Docubay, SunNXT, Hoichoi, Planet Marathi, Chaupal, EpicOn और Kanccha Lannka शामिल हैं.

कौन-कौन से हैं प्लान

JioTV Premium का 398 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है.ये प्लान 2GB एक्स्ट्रा डेली डेटा के साथ आता है. इसमें 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि इन 12 OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में कौन-कौन से ऐप्स शामिल होंगे, ऐसे में प्लान के रीचार्ज से पहले आपको इन चीजों का ध्यान रखना होगा.

यह भी पढ़ें-JIO TV OTT Premium: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्रीमियम प्लान, एक रीचार्ज में पाएं 14 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस

JioTV Premium 1198 का प्लान: ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें यूजर्स को डेली 2GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स सभी 14 OTT प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस कर सकेंगे.

JioTV Premium का 4498 वाला प्लान: इस प्लान में यूजर्स को एक साल की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें डेली 2GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है. ये प्लान 14 OTT ऐप्स के एक्सेस, प्रायोरिटी कस्टमर केयर और EMI पेमेंट की सुविधा मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

39 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago