देश

UP Politics: अखिलेश यादव निकालने जा रहे हैं PDA की यात्रा…राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर ली चुटकी, जानें क्या कुछ बोले?

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA यात्रा को लेकर घोषणा कर दी है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि उन्होंने पीडीए यात्रा की घोषणा उस वक्त की है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी से निकलने वाली है औऱ यहां के तमाम हिस्सों से होकर गुजरेगी. तो वहीं सपा की पीडीए यात्रा 17 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगी.

इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता की और पीडीए यात्रा की जानकारी दी. इसी के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर निशाना साधा और पूछने पर कि, क्या वह न्याय यात्रा में शामिल होंगे,  इस पर अखिलेश ने कहा कि, भाजपा अपने कार्यक्रमों में नही बुलाती, कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में नही बुलाती. इसलिए यह यात्रा समाजवादी आंदोलन हैं, सपा इसे अपनी तरह से निकलेगी. मालूम हो कि साल 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा निकली थी. तो वहीं अब राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है जो कि, लोकसभा चुनाव तक चलेगी. तो दूसरी ओर अखिलेश यादव भी पीडीए यात्रा में सवार होकर संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाएंगे और वोटरों को साधने की जुगत भिड़ाएंगे.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म की प्रक्रिया के खिलाफ…शंकराचार्यों को भी है आपत्ति; कोर्ट में दायर हुई PIL

हम देंगे युवाओं को बेहतर रोजगार

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने पीडीए यात्रा को लेकर बताया कि, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए यात्रा और पीडीए पंचायत शुरू की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में पीडीए की यह यात्रा हमारे संविधान के रक्षक के रूप में काम करेगी. उन्होंने कहा कि, सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाजवादी मूल्यों की रक्षा कर रही है.

एक लाख किसानों ने की है आत्महत्या

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, NCRB के आकड़े देखे जाएं तो भाजपा की सरकार जबसे आई हैं तबसे एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर अपना जीवन खत्म कर लिया. उन्होंने रोजगार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब नौकरियां को खत्म हो गई इसी के साथ सम्मान का रोजगार मिलना भी मुमकिन नहीं हैं. सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, अगर कोई नौजवान अपना CV दिखाता हैं तो उन्हें वेटर और चपरासी जैसी नौकरी दी जाती हैं. साथ ही उन्होंने जनता से कहा कि, हम वादा करते हैं कि जब समाजवादी पार्टी को मौका मिलेगा तो हम युवाओं को बेहतर रोजगार देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago